Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में फौजी हत्याकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार:पुलिस एनकाउंटर में पैर में लगी गोली, अस्पताल भेजा गया

    14 hours ago

    1

    0

    हाथरस पुलिस ने फौजी अखिलेश की हत्या के मामले में एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त हेमन्त को विसावर विधिपुर बंबा की तरफ हुई पुलिस मुठभेड में पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में पकड़ा गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना 5 फरवरी को हुई थी, जब भारतीय सेना के सैनिक अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर, थाना सादाबाद, हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहे थे। चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे अखिलेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग में हुई रंजिश बताया गया था। चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार... इस मामले में 10 नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 7 फरवरी को बॉबी उर्फ विशाल और राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद 9 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने घटना में शामिल कमलकांत और विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने पांच टीमों का गठन किया था और उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इधर मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त हेमन्त विसावर विधिपुर बंबा की तरफ है। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त हेमन्त के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सीओ सादाबाद सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हेमन्त पुत्र जगवीर निवासी समदपुर, थाना सादाबाद, हाथरस के रूप में हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाक पर जीत के बाद प्रयागराज में रात भर जश्न:जगह-जगह डीजे साउंड की धुन पर हुआ डांस, जमकर की गई आतिशबाजी, मिठाइयां भी बांटी गई
    Next Article
    उन्नाव में भूमाफियाओं का आतंक:किसान का बाग उजाड़ा, झोपड़ी जलाई, जमीन पर कब्जे की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment