Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप की टक्कर से 10वीं के 3 छात्र गंभीर घायल:देवरिया के रुद्रपुर में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन छात्र घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना बुधवार सुबह रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर भगवान माझा के पास हुई। अब जानिए पूरी घटना को विस्तार से… रोड दुर्घटना में घायल छात्रों की पहचान मरकरी गांव निवासी विशाल गौड़ (20), दुर्गविजय गौड़ (18) पुत्रगण प्रमोद गौड़ और दीपक गौड़ पुत्र राम अशीष के रूप में हुई है। ये सभी रुद्रपुर डीएन इंटर कॉलेज के छात्र हैं और पिपरा कछार स्थित विद्यालय में हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे। रुद्रपुर सीएचसी से गोरखपुर रेफर भगवान माझा के पास नरायणपुर की ओर से आ रही एक पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विशाल और दुर्गविजय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ौत में मिली नाबालिग छात्राओं की लास्ट लोकेशन:एडमिट कार्ड के बहाने घर से निकली थी, पुलिस कर रही तलाश
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-साउथ अफ्रीका की लगातार चौथी जीत:UAE को 6 विकेट से हराया; ब्रेविस ने 36 रन बनाए, कॉर्बिन बॉश ने 3 लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment