Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़ौत में मिली नाबालिग छात्राओं की लास्ट लोकेशन:एडमिट कार्ड के बहाने घर से निकली थी, पुलिस कर रही तलाश

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सरुरपुर थानाक्षेत्र से लापता 2 नाबालिग छात्राओं की लास्ट लोकेशन बड़ौत में मिली हैं। पुलिस की अब तक की पूछताछ में पता चला कि दोनों छात्राएं मेरठ से बस में बैठी थी। बस में बैठकर वो बड़ौत पहुंची थी। इसके बाद कहां गई पुलिस इसकी तलाश कर रही है। बता दें कि सरुरपुर मैनापूठी गांव की रहने वाली दा छात्राएं सोमवार को घर से एडमिट कार्ड लेने स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद दोनों लड़कियां घर नहीं लौटीं। घरवालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी, पुलिस को बताया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घरवापस नहीं लौटी दोनों लड़कियां सरूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेनापूठी से सोमवार को दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं। दोनों छात्राएं स्कूल में एडमिट कार्ड लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने सरूरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। यह घटना 16 फरवरी को करीब 11 बजे की है। 17 वर्षीय छात्रा, जो गांव के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की विद्यार्थी है, अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ स्कूल के लिए निकली थी। परिजनों के अनुसार, दोनों छात्राएं न तो स्कूल पहुंचीं और न ही घर वापस लौटीं। पुलिस में कराई मिसिंग कंप्लेन छात्राओं के घर न लौटने पर परिजनों में चिंता बढ़ गई। उन्होंने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद, दोनों परिवारों ने सरूरपुर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और गुमशुदगी दर्ज कराई। युवकों से भी पुलिस कर रही पूछताछ इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक मुस्लिम युवक और दूसरे समुदाय के दो युवकों को हिरासत में लिया है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं परिजन अपनी बेटियों की सकुशल बरामदगी की उम्मीद कर रहे हैं। सहेलियों से भी पुलिस कर रही इंक्वायरी पुलिस ने दोनों लड़कियों की स्कूल की सहेलियों से भी पूछताछ की है। अन्य छात्राओं ने बताया कि मिसिंग हुई दोनों लड़कियों में बहुत अच्छी दोस्ती है। स्कूल में भी दोनों हमेशा साथ रहती थी। घर भी साथ आती-जाती थी। लेकिन हमें नहीं पता कि वो दोनों लड़कियां कहां गई हैं। उन्होंने हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया। न ही हम लोगों की उनसे बातचीत हुई थी। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस परिजनों से भी आवश्यक जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा यात्री:गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर, गुजरात से अपने घर लौट रहे थे
    Next Article
    पिकअप की टक्कर से 10वीं के 3 छात्र गंभीर घायल:देवरिया के रुद्रपुर में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment