Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत:आजमगढ़ में फायर ब्रिगेड ने केबिन काटकर शव निकाला, हादसे में ड्राइवर गंभीर

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप ड्राइवर के बगल बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। हादसा एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन नंबर 213.2 पर हुआ। राजस्थान नंबर का ट्रक पहले से खड़ा था। इसी दौरान अंबेडकर नगर की ओर से आ रही उत्तराखंड नंबर की पिकअप ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे व्यक्ति की बॉडी फंस गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने पिकअप की बॉडी काटकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान शकील अहमद (28), पुत्र वसीर अहमद के रूप में हुई है। घायल ड्राइवर महफूज अहमद (24), पुत्र जफर अली है। दोनों अंबेडकर नगर के टांडा थाना क्षेत्र के रामपुर के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में दो बाइकों की जोरदार टक्कर:दो युवकों की मौत, दो घायलों को भेजा गया हायर सेंटर, दोनों बाइक के परखच्चे उड़े
    Next Article
    10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, गोनाह सूरतपुरा मोड़ के पास से हुई गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment