Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे

    7 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 29 लोग घायल हैं। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। 27 घायलों का इलाज जिला अस्पताल और CHC में चल रहा है। सभी लोग प्रयागराज से मुंडन कराकर अपने घर फतेहपुर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप से उछलकर लोग सड़क पर गिर गए। सड़क पर पड़े घायल तड़पते रहे। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ। हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए… जानिए कैसे हुआ हादसा फतेहपुर जिले के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले करीब 37 लोग पिकअप से कौशांबी के कड़ा धाम स्थित मां शीतला का दर्शन करने आए थे। इससे पहले इन लोगों ने प्रयागराज में बच्चे का मुंडन कराया था। डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर ट्राले में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए 4 एम्बुलेंस लगाई गईं। घायलों को अस्पताल ले जाते समय 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। CMO संजय कुमार ने बताया कि सैनी थाना के पास अजुवा मोड़ पर हादसा हुआ। जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, मैंने तुरंत 108 एम्बुलेंस के मैनेजर को फोन किया। इसके बाद 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हमारे सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कुल 37 मरीज लाए गए। 8 घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया 8 एम्बुलेंस से गंभीर घायल मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सिराथू CHC में अभी 14 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि जिला अस्पताल में 13 लोग भर्ती हैं। 2 लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। 4 मरने वालों की शिनाख्त हो गई है। इनके नाम लक्ष्मी देवी, विजय कली, वर्षा (14) पुत्री राम नारायण, गुड़िया देवी (25) हैं। ये सभी थाना जाफरगंज क्षेत्र के कोरवल के रहने वाले थे। खबर अपडेट हो रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखा, इजराइल पर दागीं:इन पर पाकिस्तान का भी नाम, जंग में समर्थन पर आभार जताया
    Next Article
    'शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं':इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, कहा- नैतिकता और कानून अलग-अलग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment