Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीकॉक बम से आसमान में मोर के पंखों जैसी आतिशबाजी:240 फायर शॉट वाला बम भी बना आकर्षण का केंद्र

    8 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में दीपावली को लेकर पटाखा बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शनिवार को नेहरू पार्क में सजे पटाखा बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस बार बाजार में पारंपरिक पटाखों के साथ कई ऐसे नए और आकर्षक आइटम भी मौजूद हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। बाजार में 100 रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक के पटाखे उपलब्ध हैं। इनमें चार हजार रुपये का पीकॉक अनार खास आकर्षण बना हुआ है। इसकी खासियत है कि यह पहले बम की तरह आवाज के साथ फूटता है और फिर आसमान में ऊंचाई पर जाकर मोर के पंखों जैसी रंग-बिरंगी आतिशबाजी करता है। इसके अलावा 240 फायर शॉट वाला बम भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक साथ कई राउंड में आसमान को रोशन करने वाले इस पटाखे को देखने और खरीदने के लिए लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार बाजार में नए डिजाइन और अलग-अलग तरह की आतिशबाजी वाले पटाखों की अच्छी मांग है। फायर शॉट और मल्टीलेयर मैट की भी डिमांड पटाखा विक्रेता अमन ने बताया कि इस बार पीकॉक अनार और फायर शॉट के साथ मल्टीलेयर मैट पटाखा भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा पारंपरिक पटाखों की मांग भी बरकरार है। फुलझड़ी, अनार और चकरी जैसे आइटम खरीदने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। बच्चों और युवाओं के बीच रंग-बिरंगी आतिशबाजी वाले पटाखों को लेकर खास उत्साह दिखाई दे रहा है। इस बार मल्टीकलर वायर लाइट की भी जबरदस्त मांग है। यह अलग-अलग रंगों की रोशनी से आसपास के माहौल को आकर्षक बनाती है। दुकानदारों का कहना है कि लोग इस बार सिर्फ आवाज वाले पटाखे ही नहीं, बल्कि रोशनी और रंगों का अनूठा नजारा दिखाने वाले आइटम भी पसंद कर रहे हैं। कलर चेंजिंग बटरफ्लाई के कई पैक उपलब्ध दुकानदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बाजार में कलर चेंजिंग बटरफ्लाई भी डिमांड वाले आइटम्स में शामिल है। इसके 12 से लेकर 60 पीस तक के पैक उपलब्ध हैं। इसके अलावा अलग-अलग कीमतों और पैकिंग में पटाखों की कई वैरायटी मौजूद हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में छोटे बच्चों के लिए पारंपरिक आइटम से लेकर बड़े और महंगे आतिशबाजी वाले पटाखे तक उपलब्ध हैं। नेहरू पार्क में पहली बार लगा पटाखा बाजार, 25 दुकानें धूमनगंज स्थित नेहरू पार्क में इस बार पहली बार पटाखा बाजार सजाया गया है। शहर पश्चिमी क्षेत्र के लोगों को पटाखों की खरीदारी के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए यहां बाजार की व्यवस्था की गई है। शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सहूलियत को देखते हुए पहली बार नेहरू पार्क मैदान में पटाखा बाजार लगवाया गया है। यहां कुल 25 दुकानें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं की गई हैं। मौके पर वाटर टैंकर उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था है। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में सरकारी कामकाज में लापरवाही पर लेखपाल सस्पेंड:बिना मौके पर जांच किए रिपोर्ट लगाने का आरोप; तहसीलदार को विभागीय जांच सौंपी
    Next Article
    मोबाइल-दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर में 3.5 लाख के 22 मोबाइल बरामद, चोरी में इस्तेमाल सब्बल और बाइक भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment