Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पॉक्सो एक्ट के दो फरार आरोपियों के घर कुर्की नोटिस:पुलिस ने मुनादी कराकर पड़ोसियों को दी जानकारी, कोर्ट से जारी हुई नोटिस

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 84 के तहत दोनों के घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुनादी कराकर आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दी। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपी निर्धारित समय सीमा में कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की की अगली कार्रवाई की जाएगी। लोगों से यह भी अपील की गई है कि यदि वे आरोपियों के संपर्क में आते हैं, तो उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने के लिए कहें। पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 पीरनगर निवासी प्रशांत श्रीवास्तव और जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया (तलियां) गांव निवासी अजीत उर्फ अजय उर्फ छोटू लंबे समय से वांछित हैं। दोनों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं और वे गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे हैं, जिसके चलते अब कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में कार-बाइक की टक्कर, युवक गंभीर घायल:सिर में आई चोट, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    CM से मिल ‘राजनीतिक मुकदमे वापस’ लेने की उठेगी मांग:संयुक्त हिंदू मोर्चा का ऐलान, पुलिस के दुर्व्यवहार का भी उठेगा मुद्दा, प्रतिनिधिमंडल करेगा मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment