Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान आज अमेरिका से भिड़ेगा:पिछले वर्ल्ड कप में PAK को हराकर ही सुपर-8 में पहुंचा था USA; पॉसिबल प्लेइंग-11

    23 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का 12वां मैच आज पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 6.30 बजे होना है। ग्रुप-ए में यह दोनों टीमों का दूसरा मैच रहेगा। पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ पहला मैच 20वें ओवर में जीता था। वहीं अमेरिका ने होम टीम भारत को चैलेंज देने के बाद 29 रन से करीबी मुकाबला गंवा दिया था। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हरा चुका USA टी-20 क्रिकेट में दोनों टीमें एक ही बार भिड़ी हैं। 2024 के वर्ल्ड कप में दोनों ग्रैंड प्रैरी स्टेडियम में आमने-सामने हुई थीं। जहां पाकिस्तान से मिले 160 रन के टारगेट के सामने अमेरिका ने भी 159 रन बनाकर मैच टाई करा लिया था। फिर सुपर ओवर में इसे जीत भी लिया था। इसी मैच को जीतकर अमेरिका ने पाकिस्तान को बाहर किया और सुपर-8 स्टेज में एंट्री की थी। अयूब पाकिस्तान के टॉप रन स्कोरर पाकिस्तान के लिए ओपनर सईम अयूब ने 2024 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 1129 रन हैं। वहीं लेफ्ट आर्म पेसर शाहीन शाह अफरीदी 65 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज बने हुए हैं। हरमीत सिंह अमेरिका के टॉप गेंदबाज 2024 के बाद अमेरिका के लिए ओपनर एंड्रीज गौस ने सबसे ज्यादा 757 रन बनाए हैं। 81 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर हरमीत सिंह 26 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा था। पिच रिपोर्ट SSC कोलंबो की पिच स्पिन के लिए मददगार है। यहां बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल है। पहली पारी में 150 से ज्यादा रन बनाना विनिंग टोटल होता है। पिछले मुकाबले में नीदरलैंड ने भी 147 रन बनाने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ फाइट दिखाई थी। वेदर कंडीशन मंगलवार को कोलंबो के 10% हिस्सों में बारिश की संभावना है। मैच शाम को शुरू होगा, लेकिन यहां ओस नहीं आती। इसलिए टॉस जीतकर टीमें पहले बैटिंग ही चुनेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा और अबरार अहमद। अमेरिका: एंड्रीज गौस, साईतेजा मुक्कामाला, मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कब पूरी होगी नेपाल के Gen-Z आंदोलन की जांच? तीसरी बार बढ़ी समयसीमा
    Next Article
    वर्ल्ड चैंपियंस को डरा रहीं एसोसिएट टीमें:नेपाल, अमेरिका और नीदरलैंड ने चौंकाया; आज USA के सामने साख बचाने उतरेगा पाकिस्तान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment