Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान की हार पर सहवाग बोले- फुल कंबल कुटाई:दिल्ली पुलिस ने लिखा- गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे

    8 hours ago

    1

    0

    भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में रविवार को पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। इसमें ओवर ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की जीत और ईशान की पारी के बाद सचिन तेंदुलकर से लेकर अमित शाह तक कई दिग्गजों ने टीम को बधाई दी।। वहीं, पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मैच के बाद तंज कसते हुए इसे फुल कंबल कुटाई बताया। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी मजेदार अंदाज में पोस्ट करते हुए लिखा, गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे। भारत की पाकिस्तान पर जीत और ईशान की पारी पर हम क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया के रिएक्शन जानेंगे… भारत ने धूम मचा दी- सचिन सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, पावरप्ले ही वो दौर रहा जहां भारत ने मुकाबले को पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया। पहली पारी में ईशान किशन की दमदार बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जबकि दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों की सटीक और अनुशासित गेंदबाजी ने मैच पर शिकंजा कस दिया। शुरुआत से ही टीम ड्राइविंग सीट पर नजर आई और अंत तक दबदबा बनाए रखा। भारत ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में पूरी तरह धूम मचा दी। शानदार जीत के लिए ढेरों बधाई- अमित शाह टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। फॉर्मेट बदलते हैं, मैदान बदलते हैं, तारीखें बदलती हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले का नतीजा अक्सर एक जैसा ही रहता है। एक बार फिर भारतीय टीम ने दबाव के मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। पूरी टीम को इस शानदार जीत के लिए ढेरों बधाई। भारत का हर डिपार्टमेंट में बेहतर प्रदर्शन- सहवाग वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ईशान किशन ने सच में धुरंधर बल्लेबाज की तरह खेल दिखाया। उनकी पारी ने मैच का रुख ही बदल दिया। भारत के सामने पाकिस्तान की टीम काफी दबाव में नजर आई और टी-20 क्रिकेट के तेज अंदाज के मुकाबले उनका खेल थोड़ा पुराना और धीमा लगा। नतीजा यह रहा कि उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने हर डिपार्टमेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम किया। पूरी तरह कंबल कुटाई। दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस ने मजेदार पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे। महाशिवरात्रि पर महाविजय- CM योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के तुरंत बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, महाशिवरात्रि पर महाविजय की देश वासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन। जय हिन्द। मेन इन ब्लू को सलाम- आनंद महिंद्रा बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा, भारत ने इस मुकाबले में प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को पूरी तरह पछाड़ दिया और कई लोगों को यह नतीजा पहले से तय सा लगा। कुछ तो यह भी कहने लगे हैं कि अब यह राइवलरी पहले जैसी नहीं रही। लेकिन खेल में जीत कभी भी तय नहीं होती। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अपने साथ इतिहास, जज्बात और जबरदस्त दबाव लेकर आता है। कागज पर चाहे जितना भी अंतर दिखे, मानसिक दबाव हमेशा असली परीक्षा लेता है। ऐसे में मेन इन ब्लू को सलाम, आपने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपने हौसले और हमारे दिलों में भी जीत हासिल की। बड़े मुकाबले बड़े जज्बे की मांग करते हैं- युवी पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिखा, बड़े मुकाबले बड़े जज्बे की मांग करते हैं, और आज लड़कों ने मैदान पर वही चरित्र दिखाया। दबाव के बीच शांत दिमाग और अंत तक मजबूती से मुकाबला खत्म करने की भूख साफ नजर आई। जिस तरह पूरी टीम ने एक इकाई के रूप में प्रदर्शन किया, वह गर्व करने लायक है। इसी आत्मविश्वास और लय के साथ आगे बढ़ते रहना है। क्या कमाल का खेल दिखाया- अजय देवगन बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने लिखा, यह शानदार टीम जीत को मानो आसान बना देती है। क्या कमाल का खेल दिखाया है। भारत पूरे मैच में शांत, संयमित और बेहद पेशेवर रहा- मिथुन मनहास भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से बड़ी और एकतरफा जीत दर्ज की। टीम इंडिया का प्रदर्शन पूरे मैच में शांत, संयमित और बेहद पेशेवर रहा। टीम इंडिया को इस शानदार जीत के लिए बधाई ,मुकाबले में भारत हर मायने में बेहतर टीम साबित हुआ। बड़े मंच पर ऐसे दिखाया जाता है दम- शिखर धवन यह पूरी टीम का सामूहिक प्रयास था। शानदार खेल और बड़ी जीत ने साबित कर दिया कि टीम दबाव में भी मजबूती से खड़ी रहती है। टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन- राजीव शुक्ला टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 8-1 की बढ़त के साथ इतिहास रच दिया। इशान किशन की शानदार बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या व वरुण चक्रवर्ती की बेहतरीन गेंदबाजी ने मैच को एकतरफा बना दिया। यह पूरी टीम का सामूहिक प्रयास था। भारत ने हर विभाग में दम दिखाया। जय हिंद सनसनीखेज जीत, ‘धुरंधर’ टीम इंडिया का जलवा- CM फडणवीस ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने शानदार जीत दर्ज की। निडर बल्लेबाजी, अनुशासित गेंदबाजी और जबरदस्त फील्डिंग के दम पर टीम इंडिया ने पूरा मैच अपने नाम किया। यह पूरी टीम का सामूहिक प्रदर्शन था, जिसने फैंस को अंत तक रोमांचित रखा। टीम पर गर्व है, आगे बढ़ते रहो, जीतते रहो। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्या पाकिस्तान सुपर-8 की रेस से बाहर हो सकता है टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज मैच हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। अब पाकिस्तान को क्वालिफाई करने के लिए नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच जीतना ही होगा। अगर टीम हार गई तो ग्रुप-ए से भारत के साथ अमेरिका सुपर-8 में पहुंच जाएगा। वहीं पाकिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईशान के शॉट पर तिलक को गेंद लगी:दोनों ने 1-1 कैच भी छोड़े, तारिक की पहली गेंद पर सूर्या का चौका; मोमेंट्स
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, UAE का छठा विकेट गिरा:राशिद की बॉल पर अरफान हिट विकेट हुए; अफगानिस्तान बॉलिंग कर रही

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment