Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान के नंबरों पर वीडियो-फोटो भेजने वाले 6 गिरफ्तार:यूपी के रेलवे स्टेशन और सुरक्षा ठिकानों के वीडियो बनाते थे, 8 मोबाइल बरामद

    16 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में दिल्ली-यूपी बॉर्डर से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें संभल की रहने वाली एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें विदेशी नंबरों से हुई वीडियो चैट और अन्य संदिग्ध सामग्री मिली है। बरामद नंबरों में एक पाकिस्तान का नंबर भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यूपी के रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों के वीडियो बनाकर विदेशों में भेजते थे। इसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे। पकड़ा गया सुहेल गैंग के अन्य सदस्यों को वीडियो और फोटो भेजने के लिए पैसे उपलब्ध कराता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। विदेशी नंबरो पर भेजते थे वीडियो पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोवापुर के कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। ये लोग रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकानों की फोटो और वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजते थे और इसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे। साथ ही ये लोग पैसों का लालच देकर अन्य युवाओं को भी इस काम में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना के आधार पर कौशांबी थाना पुलिस ने दबिश देकर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी सुहेल के मोबाइल की गैलरी में रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा बलों के ठिकानों की कई फोटो और वीडियो मिलीं। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। सभी आरोपियों के मोबाइल फोन में विदेशी नंबरों से चैट मिलने की भी पुष्टि हुई है। आरोपी संवेदनशील जगहों की फोटो और वीडियो बनाकर विदेशी नंबरों पर भेजते थे और इसके बदले पैसे लेते थे। साथ ही वे ज्यादा कमाई का लालच देकर अन्य लोगों को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। उनकी ये गतिविधियां देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए खतरा बन सकती थीं। जासूसी में एक महिला भी शामिल गिरफ्तार आरोपियों में सुहेल मलिक उर्फ रोमियो पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी सुभारती यूनिवर्सिटी के पीछे, थाना परतापुर मेरठ (मूल निवासी नरगढ़ी, जिला बिजनौर), इरम उर्फ महक पत्नी फैजान निवासी ग्राम ज्ञानपुर, जिला संभल, प्रवीन पुत्र मिंटूराम निवासी भोवापुरम थाना कौशांबी गाजियाबाद, राज वाल्मीकि पुत्र अरविंद निवासी गांव भोवापुर गाजियाबाद, शिवा वाल्मीकि पुत्र रवि कुमार निवासी भोवापुर और रितिक गंगवार निवासी गाजीपुर सब्जी मंडी भोवापुर (मूल निवासी गांव सुल्तानपुर थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर) शामिल हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैय्यर ने बताया- सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है और बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में रविदास जयंती विवाद पर हुए झगड़े में घायल:डेढ़ महीने बाद व्यक्ति की मौत, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    फिरोजाबाद में ईद, अलविदा जुमे की तैयारी तेज:डीएम-एसएसपी ने ईदगाह मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment