Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान में पुलिस चौकी के पास आत्मघाती हमला:13 की मौत, पाकिस्तानी तालिबान ने जिम्मेदारी ली; इस साल 900 से ज्यादा आतंकी हमले हुए

    1 day ago

    1

    0

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को आत्मघाती हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले में सड़क किनारे बनी पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया। पुलिस के मुताबिक, हमलावर विस्फोटकों से भरे वाहन में आया और चौकी के पास पहुंचकर धमाका कर दिया। धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के कुछ देर बाद आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इसकी जिम्मेदारी ली। इस संगठन को अफगानिस्तान के तालिबान का समर्थन हासिल है। पाकिस्तान में जनवरी से अगस्त तक 990 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इनमें 1,129 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस चौकी पर हुए धमाके की 4 तस्वीरें… पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ है तहरीक-ए-तालिबान 2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया था। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था। TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है। TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए थे। PAK ने अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तराड़ ने कहा कि ये हमले अफगानिस्तान से एक दिन पहले हुए ड्रोन हमलों के जवाब में किए गए हैं। तारड़ के मुताबिक, इन 10 जगहों का इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें रखने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इन ठिकानों की पहचान की गई और सटीक तरीके से हमलों को अंजाम दिया गया। 5 दिन पहले भी हुई थी एयरस्ट्राइक सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने दावा किया था कि इसमें 28 आतंकी मारे गए। वहीं, अफगान अधिकारियों ने कहा था कि हमले में कम से कम 3 नागरिकों की मौत हुई और 4 घायल हुए। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है, जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों समेत 19 की मौत: खैबर पख्तूनख्वा में युवक ने थाने में जाकर ब्लास्ट किया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ। इसमें 8 पुलिसकर्मी समेत 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटेन में भारतीय छात्रों में 20% कमी की आशंका:वजह- वीजा में सख्ती; ऐसा हुआ तो ब्रिटेन को सालाना ₹10 हजार करोड़ का घाटा
    Next Article
    कनाडाई लेखक पर AI से किताब लिखने का आरोप:फ्रांस के सबसे बड़े पुरस्कार की रेस से बाहर, लेखक बोले- 2019 में ये सब नहीं था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment