Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान में पेट्रोल 137 रुपया महंगा होकर 458/लीटर हुआ:डीजल के दाम 184 बढ़कर 520 हुए, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर

    2 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) के पार पहुंच गया है। सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 55% का इजाफा किया है। यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद लिया गया है। नई दरें गुरुवार आधी रात से लागू हो गई हैं। बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में अब पेट्रोल 458.41 और डीजल 520.35 रुपया प्रति लीटर पर पहुंच गया। केरोसिन के दाम भी 34.08 रुपया बढ़ाकर 457.80 रुपया प्रति लीटर कर दिए हैं। पिछले महीने पेट्रोल-डीजल 55 रुपया महंगा हुआ था। पाकिस्तान के 1 रुपया की वैल्यू भारत के 33 पैसे बराबर होती है। यानी भारत के 100 रुपए की वैल्यू पाकिस्तान में करीब 300 रुपया के बराबर है। दिल्ली में पेट्रोल 94 और डीजल 87 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल पर टैक्स बढ़ा, डीजल पर जीरो किया गया कीमतों में संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार ने पेट्रोलियम टैक्स दरों में भी बदलाव किया है। पेट्रोल पर टैक्स को 105 से बढ़ाकर 160 रुपया प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं डीजल की कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल न आए, इसलिए इस पर टैक्स को 55 रुपया से घटाकर शून्य कर दिया गया है। पेट्रोलियम मंत्री बोले- सब्सिडी सीमित करना जरूरी पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने इस फैसले को मुश्किल फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्केट की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी था। सरकार का मुख्य उद्देश्य वित्तीय अनुशासन बनाए रखना और आर्थिक स्थिरता को बचाना है। मलिक के अनुसार, सरकार अब सब्सिडी केवल उन्हीं वर्गों को देगी जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। खपत कम करने के लिए कीमतें बढ़ाईं प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों के सलाहकार खुर्रम शहजाद ने एक इंटरव्यू में बताया कि पिछले महीने पेट्रोल की खपत में 8% और डीजल की खपत में 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस खपत को नियंत्रित करने के लिए कीमतों में इजाफा किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार पिछले तीन हफ्तों से इन कीमतों को रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए अब यह संभव नहीं रहा। पाकिस्तान की आम जनता पर क्या असर होगा? एक्सपर्ट का मानना है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा, तो पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें 600 रुपया के पार हो सकती हैं, जिससे देश में महंगाई का नया रिकॉर्ड बन सकता है। ये खबर भी पढ़ें… हवाई किराया बढ़ाया तो सरकार दखल देगी: एयरलाइंस के साथ जल्द मीटिंग करेगी; ATF के दाम दोगुने, इंडिगो की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे यात्रियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार अब इस मामले में हस्तक्षेप करने की तैयारी में है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार जल्द ही एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है ताकि आम लोगों को महंगे सफर से राहत मिल सके। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान वॉर के बीच भारत ने श्रीलंका-बांग्लादेश को कैसे झुका दिया? देखें रिपोर्ट
    Next Article
    अयोध्या में बुर्का पहनकर लूटने वाली महिला हिंदू निकली:4 महीने की गर्भवती, खिलौना पिस्टल दिखाकर ज्वेलरी लूटी; बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment