Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बुर्का पहनकर लूटने वाली महिला हिंदू निकली:4 महीने की गर्भवती, खिलौना पिस्टल दिखाकर ज्वेलरी लूटी; बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार

    6 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला हिंदू निकली। बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसने वारदात की थी। पुलिस ने गुरुवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम पायल (25) और लड़के का नाम राहुल (27) है। वारदात के वक्त राहुल ज्वेलरी शॉप से कुछ दूर बाइक लेकर खड़ा था। पायल ने खिलौना पिस्टल यानी नकली पिस्टल दिखाकर दुकान से 3.6 लाख का सोने का हार और चेन लूट ली। फिर भागकर राहुल के पास पहुंची। उसके साथ बाइक से फरार हो गई। आरोपी पायल की पिछले साल 5 अप्रैल को शादी हुई थी। वह 4 महीने की गर्भवती है। पति के साथ पंजाब में रह रही थी। 16 अप्रैल को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए अयोध्या में मायके आई थी। पायल के पिता राम नवल ने भास्कर को बताया कि गुरुवार को ताबीज बनवाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसने बताया था कि उसकी तबीयत बार-बार खराब हो जाती है। उसने यह सब क्यों किया, नहीं पता। वारदात गुरुवार दोपहर 12.30 बजे हुई। ज्वेलरी की दुकान में लगे 6 सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बाजार की है। राम मंदिर से घटनास्थल की दूरी करीब 45 किमी है। शुरुआती जांच में पता चला कि राहुल ने बाजार से नकली पिस्टल और बुर्का खरीदा। पहचान छिपाने के लिए पायल ने बुर्का पहनकर वारदात की। जिस बाइक से दोनों फरार हुए थे, कैमरे में उसका नंबर कैद हो गया था। इसे ट्रेस कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। ADG जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने बताया- दोनों अयोध्या से बाहर भागने की फिराक में थे। तभी गिरफ्तार कर लिया गया। बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला का नाम पायल है। उसके साथ राहुल नाम का लड़का था, दोनों बंटी और बबली बनकर घटना को अंजाम दे रहे थे। दोनों दोस्त हैं। खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर लूट की गई थी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… बुर्का पहनकर सोने का हार और चेन खरीदने पहुंची थी रुदौली क्षेत्र के कोठी बाजार मोहल्ला के रहने वाले महेश सर्राफा व्यापारी हैं। उनकी घर से 900 मीटर दूर अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में महेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार दोपहर को बुर्का पहने एक महिला पहुंची। उसके बाद एक पिट्‌ठू बैग था। दुकान में पहुंचकर उसने दुकानदार महेश से कहा- मुझे सोने का हार और चेन खरीदनी है। महेश ने उसके सामने एक सोने का हार और सोने की चेन रख दी। इसके बाद महिला ने महेश से पानी मांगा। महेश ने दुकान में काम करने वाले अंकित कुमार को पानी और समोसा लाने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद अंकित समोसा और पानी लेकर आ गया। मगर पायल ने समोसा खाने से मना कर दिया। पानी की बोतल ले ली। महेश ने महिला से समोसा खाने को कहा तो उसने कहा- मैं समोसा नहीं खाती हूं। मेरे लिए मिठाई मंगवा दीजिए। महेश ने अंकित को बर्फी लेने भेज दिया। वह बर्फी लेने चला गया। इस दौरान दुकान के कर्मचारी मनीराम ने हार और चेन को उठाकर काउंटर पर रख दिया। तभी महिला खड़ी हुई और दुकान के अंदर इधर-उधर घूमने लगी। महेश ने उससे पूछा- क्या बात है? महिला ने जवाब दिया- हमारे पति पैसा निकालने गए हैं। अभी आए नहीं है। उन्हें ही देख रही हूं। इसके बाद वह काउंटर के पास आकर खड़ी हो गई। महेश अन्य ज्वेलरी को अलमारी में रखने लगे, तभी पायल ने बॉक्स में रखा सोने का हार और चेन उठा ली। फिर अपना बैग उठाया। कमर से पिस्टल निकाली, बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी दुकानदार महेश ने उसे टोका तो उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली। महेश की ओर तानकर बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी। इसके बाद वह दुकान के बाहर भाग गई। महेश और मनीराम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया था। वह दुकान से निकलकर पैदल भागी और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े युवक के साथ फरार भाग गई। महेश ने बताया कि ज्वेलरी 26 ग्राम (22 कैरेट) की थी। 2 अप्रैल को बाजार भाव के हिसाब से कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए थी। महेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े लूट की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए। इलाके में घेराबंदी करके जांच की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। 60 सीसीटीवी की फुटेज निकाली, तब गाड़ी नंबर मिला पुलिस ने 5 टीमें बनाकर जांच शुरू की। जिस रास्ते से महिला बाइक से बॉयफ्रेंड के साथ भागी थी, उस रास्ते के 60 सीसीटीवी फुटेज चेक किए। एक फुटेज में पुलिस को बाइक का नंबर दिख गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत नंबर से बाइक रजिस्ट्रेशन का एड्रेस निकलवाया। पुलिस सबसे पहले परान का पुरवा पहुंची। वहां राहुल का पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बाराबंकी बॉर्डर से रात में गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दोनों बाहर भागने की तैयारी कर रहे थे। राहुल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पायल का नाम बताया। इसके बाद, रात में ही मथाना निवादा के अहिबरन का पुरवा गांव से पायल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने जुर्म कबूल लिया है। पूछताछ में पायल और राहुल ने बताया कि दोनों ने प्लानिंग करके वारदात की। पहचान न हो, इसलिए बुर्के पहनकर वारदात की। राहुल दुकान से कुछ दूरी पर रुक गया था। जबकि पायल पैदल ही दुकान के अंदर गई थी। बंटी-बबली यानी दोनों आरोपियों को जानिए- ------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में पेट्रोल 137 रुपया महंगा होकर 458/लीटर हुआ:डीजल के दाम 184 बढ़कर 520 हुए, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर
    Next Article
    हाईकोर्ट ने पूछा- मंत्री के आगे 'माननीय' क्यों नहीं लिखा?:यूपी पुलिस को फटकारा; अपर मुख्य सचिव गृह से जवाब मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment