Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तानी महिला सबा की बेल पर कोर्ट में हुई बहस:प्रतिवादी पक्ष बोला- फार्म-6 की हो फॉरेनसिक जांच, अब ऐनम के बर्थ सर्टिफिकेट पर सवाल

    4 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान मूल की महिला सबा फरहत की बेल पर बुधवार को कोर्ट में आधा घंटे बहस चली। कोर्ट ने वादी और प्रतिवादी पक्ष को सुना। प्रतिवादी पक्ष ने सबा फरहत की गिरफ्तारी को साजिश बताया तो वादी पक्ष के एडवोकेट राहुल भड़ाना ने बेटी ऐनम फरहत के बर्थ सर्टिफिकेट का मुद्दा उठाकर मामला और गरमा दिया। लगभग 4 बजे तक बेल पर निर्णय आने की संभावना जताई जा रही है। पहले एक नजर पूरे मामले पर देहलीगेट थाना क्षेत्र की कोठी अतानस निवासी रुकसाना ने पाकिस्तानी महिला सबा फरहत उर्फ नाजी उर्फ नाजिया पर गैरकानूनी तरीके से भारत में रहने का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि नादिर अली बिल्डिंग निवासी फरहत मसूद ने पाकिस्तान जाकर सबा से निकाह किया। 25 मई, 1993 को पाकिस्तान में सबा ने एक बेटी ऐमन फरहत को जन्म दिया। बाद में वह दोनों लान्ग टर्म वीजा पर भारत आ गए। तभी से दोनों भारत में रह रहे हैं। फर्जी वोटर आईडी बनवाने का आरोप आरोप है कि भारत आकर सबा ने फर्जी तरीके से अपने दो वोटर कार्ड बनवा लिए। इनमें एक वोटर ID सबा मसूद तो दूसरा नाजिया मसूद के नाम पर है। यह भी आरोप लगाया कि बेटी ऐनम का पासपोर्ट भी गैरकानूनी तरीके से बनवाया गया है। आरोप लगाया कि सबा के पिता पाकिस्तान में ISI एजेंट हैं, जिनके लिए भारत में सबा व ऐमन जासूसी करते आ रहे हैं। नियमों को तोड़कर दोनों बिना अनुमति के यात्रा भी करती आ रही हैं। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा पुलिस ने पाकिस्तानी महिला सबा फरहत को गिरफ्तार किया और मंगलवार को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश कर दिया। इस दौरान भी वादी और प्रतिवादी पक्ष के एडवोकेट के बीच लंबी बहस चली। वादी पक्ष ने मामले को गंभीर बताई तो प्रतिवादी पक्ष में आरोपी को निराधार बताते हुए जांच की बात कही। कोर्ट ने पुलिस रिमांड तो मंजूर नहीं किया लेकिन न्याय हिरासत में पाकिस्तानी महिला को जेल भेज दिया। सबा के एडवोकेट ने बेल पर की बहस मंगलवार को ही सबा के एडवोकेट ने बेल एप्लीकेशन दाखिल कर दिया जिस पर बुधवार को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में बहस हुई। प्रतिवादी पक्ष के एडवोकेट वीके शर्मा ने कहा कि जो आरोप सबा फरहत पर लगे हैं, उनकी जांच कराया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय से फार्म 6 तलब कराते हुए उनकी फोरेंसिक जांच की मांग रखी। वादी पक्ष ने अपोज किया और कोर्ट के समक्ष महिला की बेटी ऐनम के बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ा एक और मुद्दा उठा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9 मरीजों की आंख निकालनी पड़ी, 9 की रोशनी गई:गोरखपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के बाद 18 लोग संक्रमित, आ रहा मवाद
    Next Article
    रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, नाना-नवासे की मौत:प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर हुआ हादसा, बाजार जा रहे थे दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment