Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 मरीजों की आंख निकालनी पड़ी, 9 की रोशनी गई:गोरखपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के बाद 18 लोग संक्रमित, आ रहा मवाद

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में आंख के ऑपरेशन के बाद 9 लोगों की आंख निकालनी पड़ी है, जबकि 9 लोगों की आंख की रोशनी चली गई है। स्वास्थ्य विभाग की कल्चर रिपोर्ट में इंफेक्शन की बात सामने आई है। जिन डॉक्टर ने इन मरीजों का इलाज किया था, उनके खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। इन मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन 1 फरवरी को न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में किया गया था। 30 मरीजों में 18 को इंफेक्शन हो चुका है। गंभीर होने के बाद इनका इलाज दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। न्यू राजेश हॉस्पिटल के नेत्र विभाग को सील कर दिया गया है। मरीजों के बयान दर्ज किए गए हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट को भी बतौर साक्ष्य जांच में शामिल किया गया है। साथ ही, मजिस्ट्रेट ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के भी बयान दर्ज किए हैं। मरीजो ने बताया कि ऑपरेशन के दूसरे दिन आंख में दर्द और मवाद आने लगा था। ये लापरवाही कैसे हुई, ये इस रिपोर्ट में पढ़िए… अब जानिए पूरा मामला….. 1 फरवरी को आयुष्मान योजना के तहत न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में 30 मरीजों के आंख की मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। अगले दिन 2 फरवरी को मरीजों की आंख में संक्रमण शुरू हो गया। इसके बाद 18 मरीजों की आंख में गंभीर संक्रमण फैल गया। मरीजों की आंख में दर्द और मवाद आने के साथ उल्टी शुरू हो गई। परिजन मरोजों को लेकर हॉस्पिटल में पहुंचे। यहां से सभी को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद मरीजों को वाराणसी, लखनऊ और एम्स दिल्ली ले जाया गया। अलग-अलग जगह भर्ती 18 मरीजों में से 9 की आंखों की रोशनी चली गई। वहीं, 9 लोगों की आंख निकाल दी गई। कौलहां गांव के रहने वाले परदेशी की आंख की रोशनी चली गई बेलघाट थाना क्षेत्र के कौलहां गांव के रहने वाले परदेशी दिल्ली एम्स भर्ती थे। मंगलवार को चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने बताया- इनके आंख की रोशनी चली गई है। इनकी आंख निकाली जाएगी या नहीं, इसका निर्णय रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर लेंगे। गोला की रहने वाली सहवान अली की आंख निकाली गई उधर, गोला की रहने वाली सहवान अली की आंख भी एम्स दिल्ली में निकाल दी गई है। परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद अगले दिन आंख से खून आने लगा। इसके बाद अस्पताल के लोगों ने दिल्ली एम्स भेजा। वहां पर एक आंख निकाल दी गई है। अब 23 फरवरी को दोबारा जांच के लिए जाना है। बनारस में निकाली गई शंकरावती की आंख रहदौली की रहने वाली शंकरावती का वाराणसी के अस्पताल इलाज चल रहा था। उनकी भी एक आंख निकाल दी गई है। परिजनों का कहना है- अभी भी दूसरी आंख में परेशानी बनी हुई है। संक्रमण के चलते उस आंख से कम दिखाई दे रहा है। साथ ही सिर में लगातार दर्द बना हुआ है, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। शंकरावती को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उनकी बची हुई आंख भी इफ्टेड न हो जाए। उनके बेटे का कहना है कि यदि उनकी मां की दूसरी आंख की रोशनी भी चली गई तो वे हर हाल में कानूनी कार्रवाई करेंगे।। CMO डॉ. राजेश झा ने बताया- मामले की जांच ADM स्तर पर चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद की आगे की कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा। जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की कल्चर रिपोर्ट में बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है, जबकि मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट बुधवार को मिलने की उम्मीद है। कानपुर में नकली दरोगा पकड़ा गया, VIDEO:लाइटर वाली पिस्टल, नकली बुलेट मिली; कार पर लखनऊ कमिश्नर की गाड़ी का नंबर कानपुर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। वह लाइटर जैसी दिखने वाली पिस्टल से लोगों को डराकर पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करता था। लोगों को शक न हो, इसके लिए उसने कार के असली नंबर की जगह सरकारी नंबर प्लेट लगा रखी थी। उसके पास से पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस और सीबीआई के कई फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने रूबी भाभी को स्टार बनाया:शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने से चूके ब्रजेश पाठक, ASP के ग्रह-नक्षत्र खराब
    Next Article
    पाकिस्तानी महिला सबा की बेल पर कोर्ट में हुई बहस:प्रतिवादी पक्ष बोला- फार्म-6 की हो फॉरेनसिक जांच, अब ऐनम के बर्थ सर्टिफिकेट पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment