Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान टी-20 में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता:श्रीलंका को 82 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

    23 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंकाई टीम घर से बाहर लगातार तीसरी टी-20 सीरीज हारी है। पाकिस्तान ने रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 215 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम का सर्वोच्च स्कोर 232/6 है, जो उसने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए। इससे पहले माज सदाकत ने 51 गेंदों पर 96 और कप्तान साहिबजादा फरहान ने 73 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों को कैच छूटने का फायदा मिला। कैच छूटने का पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने उठाया फायदा श्रीलंका की खराब फील्डिंग का पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया। कप्तान साहिबजादा फरहान जब 11 रन पर थे, तब सिनेथ जयवर्धने ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इससे पहले बिनुरा फर्नांडो के ओवर में महेश तीक्ष्णा ने भी उनका मुश्किल कैच टपकाया था। दो जीवनदान मिलने के बाद फरहान ने 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 73 रन बनाए। 15वें ओवर में दासुन शनाका की गेंद पर महेश तीक्ष्णा ने सीमा रेखा के पास उनका कैच पकड़ा। माज सदाकत 4 रन से शतक चूके कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में लगातार दो शतक लगाने वाले बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज माज सदाकत ने अपनी फॉर्म जारी रखी। 44 रन के निजी स्कोर पर नुवान तुषारा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया था। सदाकत ने 51 गेंदों पर 7 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 96 रन बनाए। पारी की आखिरी गेंद पर ईशान मलिंगा की गेंद पर डीप कवर में कैच आउट होने से वह अपने पहले टी20 इंटरनेशनल शतक से चूक गए। सदाकत ने कहा, ‘मैं अपनी फॉर्म का पूरा फायदा उठाना चाहता था। मुझे खुद पर भरोसा था। मैं सकारात्मक इरादे से बल्लेबाजी करना और सही गेंदों पर बाउंड्री लगाना चाहता था।’ मोहम्मद इमरान ने 11 रन देकर लिए 3 विकेट 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने पहले ही ओवर में लहिरु उदारा को आउट कर दिया। इसके बाद अपना दूसरा टी-20 इंटरनेशनल खेल रहे मोहम्मद इमरान ने स्विंग गेंदबाजी से श्रीलंका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। इमरान ने 4 ओवर में 11 रन देकर सिनेथ जयवर्धने (22), कप्तान कुसल मेंडिस (9) और सहन अराचिगे (0) के विकेट लिए। श्रीलंका ने 8वें ओवर तक 49 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे और इसके बाद टीम संभल नहीं सकी। श्रीलंका की ओर से महेश तीक्ष्णा ने 26 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए, जबकि चमिंडु विक्रमासिंघे ने 24 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। श्रीलंकाई कप्तान ने कहा- हम उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने हार के बाद कहा कि बल्लेबाजों को, उनमें खुद भी शामिल हैं, जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा, ‘यह बैटिंग के लिए अच्छी पिच थी। हमें कम से कम 200 रन बनाने चाहिए थे।’ मेंडिस ने कहा- ‘पिछले कुछ टूर्नामेंट में हमारी फील्डिंग अच्छी रही थी, लेकिन इस सीरीज के दोनों मैचों में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।’ 13 अक्टूबर को तीसरा टी-20, फिर वनडे ट्राई-सीरीज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मंगलवार को रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें इंग्लैंड के साथ वनडे ट्राई-सीरीज में हिस्सा लेंगी। यह सीरीज अगले रविवार से शुरू होगी। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में फैलाई अश्लीलता:बिग बॉस 20 में सलमान खान ने उठाए सवाल, पूर्व कंटेस्टेंट भी भड़कीं; 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री
    Next Article
    दिल्ली में ही होगा भारत-श्रीलंका पहला वनडे:वेन्यू बदलने की खबरों को BCCI ने नकारा; 13 दिसंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में मैच

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment