Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan के Punjab में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की गई जान

    20 hours ago

    6

    0

    लाहौर, छह नवंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार शाम एक यात्री बस और ट्रक की भिड़ंत में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक अन्य घायल हो गए। बचाव विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह हादसा लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर पाकपट्टन में देपालपुर रोड पर हुआ।पंजाब आपातकालीन एवं बचाव सेवा (रेस्क्यू 1122) के अनुसार, यात्री बस पंजाब के साहीवाल जिले से कसूर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बचाव विभाग ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई। हादसे में घायल यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचावकर्मियों को विशेष कटर की मदद से बस की लोहे की सीटों और अन्य हिस्सों को काटना पड़ा।‘रेस्क्यू 1122’ ने बताया, हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में शामिल 32 लोगों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। विभाग ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हादसा एकल सड़क मार्ग पर बस चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुआ।‘रेस्क्यू 1122’ के मुताबिक, मृतकों में एक पुलिसकर्मी और एक सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। बचाव दलों को घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाने में तीन घंटे से अधिक समय लगा। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।उन्होंने अधिकारियों को घायलों का सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Midterm Election में हार के बाद ट्रंप प्रशासन में पहला इस्तीफा, हरमीत ढिल्लों ने न्याय विभाग के AAG पद से दिया इस्तीफा
    Next Article
    क्या Iran पर फिर हमला करेगा US? White House में Donald Trump की सुरक्षा बैठक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment