Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan को सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजने के आरोप में असम से दो गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    गुवाहाटी, चार अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि सुरक्षा संबंधी जानकारी पाकिस्तान को मुहैया कराने के आरोप में सेना के एक सेवानिवृत्त जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शर्मा ने कहा कि सेना के सेवानिवृत्त जवान को अनुबंध के आधार पर फिर से नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी केंद्रीय एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर की गई।शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में जासूसी के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘आज केंद्रीय एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर असम पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक सेना का सेवानिवृत्त जवान है जो फिलहाल सेना में अनुबंध के आधार पर काम कर रहा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आरोप है कि वे पाकिस्तान के संपर्क में थे और सेना की गतिविधियों के बारे में जानकारी दे रहे थे। हम उन्हें केंद्रीय एजेंसियों को सौंप देंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों को कथित तौर पर उन लोगों ने ‘मोहपाश’ में फंसाया था, जो उनसे जानकारी हासिल कर रहे थे।इससे पहले रविवार को असम पुलिस ने एक बयान में कहा था कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने यहां किराये के मकान में रह रहे बिहार निवासी एक व्यक्ति को कथित जासूसी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सुरक्षा बलों से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े व्यक्ति को कथित तौर पर मुहैया कराने समेत ऐसी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता सामने आई है। आरोपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि संदिग्ध के बारे में शुरुआती सूचना तेजपुर स्थित गजराज कोर की सैन्य खुफिया इकाई ने साझा की थी। पुलिस के अनुसार, एसटीएफ ने सोनितपुर पुलिस के साथ समन्वय करके सिंह के बारे में और जानकारी जुटाई। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े व्यक्ति के निर्देश पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह था।पुलिस ने कहा, ‘‘इस सूचना के आधार पर तीन और चार अक्टूबर की दरम्यानी रात असम एसटीएफ ने अभियान चलाया और गुवाहाटी स्थित किराये के मकान से 31 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।’’ अभियान के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। बयान में कहा गया, ‘‘मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं पर FIR कराने का पुलिस पर दबाव: BY Vijayendra
    Next Article
    AIIMS Bilaspur के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी President Droupadi Murmu

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment