Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुल निर्माण हस्ताक्षर अभियान में 5500 लोग शामिल:बिसुही पुल निर्माण को लेकर 6 दिन से चलाया जा रहा अभियान

    9 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में 114 साल पुराने बिसुही पुल के निर्माण की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर स्थित इस जर्जर पुल के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर यह अभियान चला रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर पुल निर्माण का समर्थन कर रहे हैं। इस अभियान में अब तक लगभग 5500 लोगों ने हस्ताक्षर कर पुल के शीघ्र निर्माण की मांग का समर्थन किया है। लोगों की मांग है कि यहां जल्द से जल्द एक नया पुल बनाया जाए। साथ ही, गोंडा से बलरामपुर तक फोरलेन सड़क के बीच छोड़े गए हिस्से को भी फोरलेन किया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके। इस पुल के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। छह दिनों से चल रहे इस हस्ताक्षर अभियान और विरोध प्रदर्शन के बावजूद, लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर लोगों को आश्वासन देने नहीं पहुंचा है। इससे स्थानीय लोगों और राष्ट्रीय छात्र पंचायत के सदस्यों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने अब बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने कहा कि यदि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की होगी। पुल के निर्माण में होने से प्रतिदिन बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं साथ ही साथ इमरजेंसी स्थिति में यहां पर जाम की स्थिति रहती है ऐसे में लोगों को भी काफी दिक्कतें होती हैं। वहीं भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अपनी मांग रखने का अधिकार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में डबल डेकर बस पलटी, 40 यात्री घायल:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा
    Next Article
    आगरा में बहन की हत्या कर आरोपी बाबा बन गया:चित्रकूट में छिपकर रह रहा था, गुरू के कॉल डिटेल से मिली लोकेशन; अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment