Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बहन की हत्या कर आरोपी बाबा बन गया:चित्रकूट में छिपकर रह रहा था, गुरू के कॉल डिटेल से मिली लोकेशन; अरेस्ट

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में मां के गहनों के लिए अपनी बहन की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी रवि कुशवाहा को पुलिस ने बुधवार को अरेस्ट कर लिया। आरोपी वारदात के बाद चित्रकूट में मंदिर के बाहर बाबा का वेश धारण कर रह रहा था। वह राजस्थान में रहने वाले अपने एक गुरु के संपर्क में भी था। पुलिस के मुताबिक रवि कुशवाहा ने अपने साथी अभय उर्फ काके के साथ मिलकर बहन अनीता कुशवाहा की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के नगला पोप का है। पहले भी जा चुका है जेल सन 2022 में रवि ने डौकी स्थित अपनी ससुराल में बम फेंका था। उस मामले में पुलिस ने उसे हत्या के प्रयास और विस्फोटक अधिनियम के तहत जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि उसी समय उसकी बहन अनीता ने रुपये का इंतजाम कर उसकी जमानत कराई थी। जेल से छूटने के बाद रवि अपनी बहन से मां के दिए गहनों की मांग कर रहा था। अनीता का कहना था कि उसने गहने गिरवी रखकर ही भाई की जमानत कराई थी, इसलिए उसके पास गहने नहीं हैं। लेकिन रवि इस बात को मानने को तैयार नहीं था। हत्या से पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ। एक बार रवि ने बहन पर हथौड़े से हमला भी किया था। उस समय पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी थी। इसके बाद अनीता ने उसे घर आने से मना कर दिया था। गुरु की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस डीसीपी सिटी ने बताया कि आरोपी के पास मोबाइल नहीं था। वह जेल में रहकर आया था। उसे पता था कि मोबाइल से पकड़ा जा सकता है। इसलिए उसने अपना मोबाइल फेंक दिया। वह राजस्थान निवासी अपने गुरु को बहुत मानता था। मन की शांति के लिए उनके पास जाता था। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली। इसमें गुरु का नंबर मिला। पुलिस ने उनसे बात की। रवि ने भागने के बाद गुरु को अलग-अलग नंबर से कॉल किए। राहगीरों से मोबाइल मांगकर फोन करता था। पुलिस को उसकी चित्रकूट की लोकेशन मिल गई। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे तलाशा। वह एक मंदिर के बाहर मिल गया। उसने बताया कि वह साधु बनने की तैयारी कर चुका था। मगर उसे यह नहीं पता था कि पुलिस इतनी जल्दी पकड़ लेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुल निर्माण हस्ताक्षर अभियान में 5500 लोग शामिल:बिसुही पुल निर्माण को लेकर 6 दिन से चलाया जा रहा अभियान
    Next Article
    संतकबीर नगर में 18 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:एसपी ने अपना पीआरओ भी बदला, धनघटा, महुली, धर्मसिंहवा थाने के प्रभारी निरीक्षक बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment