Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत बजाज चीनी मिल में ट्रैक्टर चालक की मौत:परिजनों ने शव रखकर मिल गेट पर किया विरोध प्रदर्शन

    13 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बजाज चीनी मिल में बुधवार तड़के एक हादसा हो गया। मिल में बैगास (खोई) ढोने वाले ट्रैक्टर के नीचे दबने से 30 वर्षीय चालक देवेंद्र कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को मिल गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक देवेंद्र कुमार डढ़िया रांझे का निवासी था और बजाज चीनी मिल में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 5 बजे काम के दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मिल प्रशासन पर हादसे को छिपाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मिल कर्मचारियों ने उन्हें सूचित किए बिना शव को एम्बुलेंस से पीलीभीत भेज दिया था। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब एम्बुलेंस सीधे उनके गांव पहुंची। मिल प्रशासन द्वारा सूचना न देने और लापरवाही बरतने के आरोप में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने चीनी मिल के मुख्य गेट पर शव रखकर मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें हैं कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिले और हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच हो। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फिलहाल परिजनों को शांत कराने और मिल गेट से प्रदर्शन हटवाने का प्रयास कर रही है। थाना अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया और परिजनों की शिकायतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में ज्वेलरी शॉप से 7.5 लाख के जेवरात चोरी:दो टप्पेबाजों ने बातचीत में उलझाकर किया पार, वारदात CCTV में कैद
    Next Article
    लखनऊ टुडे 18 फरवरी: आपके काम की खबर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह गोमतीनगर में, कालीचरण कॉलेज में रोजगार मेला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment