Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत डीएम ने गोमती नदी पुनरुद्धार कार्य में किया श्रमदान:विलुप्त होती धारा को बचाने के लिए खुद संभाली कमान, फावड़ा चलाकर दिया संदेश

    15 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में गोमती नदी के अस्तित्व को बचाने और उसकी विलुप्त होती जलधारा को पुनर्जीवित करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह कलीनगर तहसील के फुलहर गांव पहुंचे। उन्होंने गोमती नदी के पुनरुद्धार कार्य का निरीक्षण किया और स्वयं फावड़ा उठाकर श्रमदान किया, जिससे जनता को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। नदी के उद्गम स्थल और प्रवाह मार्ग को साफ करने के इस अभियान में जिलाधिकारी के साथ क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने न केवल कार्यों की प्रगति का जायजा लिया, बल्कि स्वयं खुदाई कार्य में भाग लेकर उपस्थित जनसमूह और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया। गोमती नदी में जलधारा को पुनः प्रवाहित करने के लिए चल रहे इस अभियान की निगरानी जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी के मार्ग में आने वाले सभी अवरोधों को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि जल का प्राकृतिक प्रवाह सुचारु रूप से जारी रह सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, 'गोमती नदी हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है। इसे पुनर्जीवित करना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि यह कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा हो।' नदी के पुनरुद्धार कार्य से क्षेत्रीय किसानों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वर्षों से गाद और अतिक्रमण से प्रभावित गोमती के दिन बहुरने की उम्मीद से स्थानीय लोग भी इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं। विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि जल स्रोतों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है, और गोमती का पुनरुद्धार इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ स्टेशन पर ADRM का निरीक्षण:शीतल जल, सफाई और बंद CCTV पर सुधार कराने के दिए निर्देश
    Next Article
    बिजनौर में सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल:बिजनौर में ई-रिक्शा बचाने के चक्कर में दो बाइकें टकराईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment