Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में 36 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली:पुलिस ने गोकशी, लूट-डकैती के आरोपियों पर की कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर की गई है। पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों पर गोकशी, लूट, डकैती और चोरी जैसे गंभीर मामलों के आरोप हैं। अपराध समीक्षा के दौरान लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों को चिन्हित कर यह कार्रवाई की गई है। इस कदम से जिले के बदमाशों में हड़कंप मच गया है। सबसे अधिक कार्रवाई बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई है, जहां अकेले 17 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें सुनील कुमार, अरुण कुमार, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद वाजिद, हनीफ, वसीम, अफरोज, जाबिर, विशाल, राहुल गंगवार, प्रेमपाल और दिलशाद उर्फ झंडू जैसे आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा कोतवाली सदर से पल्लव, अमरिया और न्यूरिया से शकील, जैनुल आबदीन, हरीश कुमार, बीसलपुर से कामिल, अजीत मिश्रा, सुजीत मिश्रा, कामिल उर्फ नकटा फरीद तथा पूरनपुर और माधौटांडा क्षेत्रों से अरमान, सोनू, जमील अहमद, मुन्ना, सोइल खान, अर्जुन सिंह और तौफीक की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एसपी सुकीर्ति माधव ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि इन हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निगरानी में लापरवाही मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि जिले में अपराध मुक्त वातावरण बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रमिक दिवस पर डीएम ने श्रमिकों को किया लाभान्वित:श्रमिकों से अपना श्रम पंजीकरण कराने की अपील, योजनाओं की दी जानकारी
    Next Article
    रामपुर में श्रीराम कथा शुरू,साध्वी जयंती भारती ने दिया संदेश:बोलीं- कथा मनुष्य को जीवन की सही दिशा प्रदान करती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment