Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में अधिवक्ताओं को किया गया नजरबंद:डीएम-एसपी से मिलकर अधिवक्ताओं ने दर्ज कराई नाराजगी

    7 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन के विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस ने कई अधिवक्ताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया था। हालांकि, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता के बाद सभी वकीलों को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की थी। विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी और दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन की आशंका थी, जिसके चलते जिले के कई हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिवक्ताओं को नजरबंद किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध दर्ज कराने के लिए 'जिला संयुक्त बार एसोसिएशन' का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी और महासचिव विद्याराम वर्मा कर रहे थे। वार्ता के दौरान वकीलों ने पुलिस प्रशासन के इस रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे निंदनीय व अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यप्रणाली से प्रशासन के प्रति रोष और अविश्वास पैदा हो रहा है। बैठक के बाद जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी ने बताया कि पुलिस कप्तान सुकृति माधव मिश्रा से सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। वार्ता के बाद पुलिस प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए नजरबंद किए गए सभी अधिवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया। अध्यक्ष राजीव अवस्थी ने प्रशासन को भविष्य के लिए चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस तरह का तानाशाही रवैया अपनाने से बचना चाहिए। यदि भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के अधिकारों का हनन हुआ या उन्हें बेवजह नजरबंद किया गया, तो जिले भर के वकील सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुश्मन को फंसाने के लिए पुजारी की हत्या की:डायरी लिखकर शक पैदा किया, आजीवन कारावास की सजा काट चुका है; पुलिस ने सीसीटीवी से पकड़ा
    Next Article
    बुलंदशहर में दबंगों ने तोड़ी गाड़ी, VIDEO:घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला, कार के ऊपर चढ़कर लाठी-डंडों से तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment