Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुश्मन को फंसाने के लिए पुजारी की हत्या की:डायरी लिखकर शक पैदा किया, आजीवन कारावास की सजा काट चुका है; पुलिस ने सीसीटीवी से पकड़ा

    6 hours ago

    1

    0

    महोबा पुलिस ने चार दिन पहले हनुमान मंदिर में हुई 65 साल के पुजारी की हत्या का खुलासा किया है। वारदात को गांव के ही 80 साल के बुजुर्ग ने अंजाम दिया था। आरोपी ने अपने पुराने दुश्मन को हत्या के आरोप में फंसाने के इरादे से पुजारी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है। मंदिर में मिला था पुजारी का खून से लथपथ शव घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव स्थित बेला सागर तालाब किनारे बने हनुमान मंदिर की है। 18 जुलाई की रात मंदिर के भीतर पुजारी उदित नारायण मिश्रा का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव के नीचे रखी फर्जी डायरी से भटकाना चाहता था जांच प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को शव के नीचे से एक डायरी मिली। डायरी में ऐसी बातें लिखी गई थीं, जिससे हत्या का शक पुजारी के कथित दुश्मन मुंशी और उसके परिवार पर जाए। कुछ समय के लिए पुलिस भी इस साजिश में उलझ गई, लेकिन बाद में तकनीकी जांच ने पूरी कहानी बदल दी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में खदियापुरा के रहने वाले 80 साल के कल्लू जोगी घटना की रात हाथ में डंडा लेकर मंदिर की ओर जाता और कुछ देर बाद वहां से लौटता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। दुश्मन को जेल भिजवाने के लिए की थी हत्या पूछताछ में कल्लू जोगी ने बताया कि उसका पड़ोसी मुंशी से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वह मुंशी को हत्या के मामले में फंसाकर जेल भेजना चाहता था। इसी साजिश के तहत उसने निर्दोष पुजारी की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने सुई-धागे से तैयार की गई फर्जी डायरी शव के नीचे रख दी, ताकि पुलिस का शक मुंशी पर जाए। पहले भी हत्या में काट चुका है उम्रकैद जांच में सामने आया कि आरोपी कल्लू जोगी पहले भी हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना बांस का डंडा, कपड़े, सुई-धागा और कॉपियां बरामद कर ली हैं। खुलासा करने वाली टीम को मिला 25 हजार रुपए का इनाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मामले के सफल खुलासे पर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ कलेक्ट्रेट में सपा का प्रदर्शन:केंद्र-प्रदेश सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा सात सूत्रीय ज्ञापन
    Next Article
    पीलीभीत में अधिवक्ताओं को किया गया नजरबंद:डीएम-एसपी से मिलकर अधिवक्ताओं ने दर्ज कराई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment