Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:निजी स्कूलों की मनमानी, क्रय केंद्रों की बदहाली पर 25 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी

    6 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले के निजी स्कूलों की फीस व किताबों को लेकर चल रही मनमानी और क्रय केंद्रों पर तौल शुरू न होने के मुद्दे पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। किसानों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि 24 अप्रैल तक उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं हुआ, तो संगठन 25 अप्रैल से उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में भाकियू (चढूनी) ने आरोप लगाया है कि जिले में निजी स्कूलों द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों से किताब-कॉपी, प्रवेश शुल्क, बिल्डिंग फंड, स्कूल ड्रेस और ट्यूशन फीस के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस गंभीर संबंध में वर्ष 2025 में भी एक ज्ञापन दिया गया था, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक और संबंधित शिक्षा विभाग के कार्यालयों द्वारा आज तक उन स्कूलों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। किसानों का आरोप है कि जिलाधिकारी कार्यालय का रवैया भी इस मामले में गैर-जिम्मेदाराना रहा है और पूर्व में दिए गए ज्ञापनों का कोई जवाब नहीं दिया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसानों और आम जनता की समस्याओं को हवा-हवाई मान रहा है, जिसे अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, ज्ञापन में जिले में खोले गए क्रय केंद्रों की अव्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने बताया कि कागजों में क्रय केंद्र तो खोल दिए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि उन पर अभी तक फसल की तौल शुरू नहीं हो सकी है। प्रभारियों द्वारा किसानों को बारदाने की कमी या बिजली की समस्या का बहाना बनाकर वापस लौटाया जा रहा है। यूनियन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि किसानों की परेशानी को देखते हुए सभी क्रय केंद्रों पर तुरंत तौल चालू कराई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ज्वेलर्स के 3 मंजिला मकान में लगी आग:सेकंड फ्लोर से कूदी युवती, लपटों से घिरे मासूम सहित 5 लोगों को फायर ब्रिगेड ने बचाया
    Next Article
    कफ सिरप माफिया संग सपा व्यापार सभा प्रदेशाध्यक्ष की फोटो:भतीजे वैभव की गिरफ्तारी के बाद प्रदीप जायसवाल की भूमिका पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment