Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में ब्लैकमेल कर महिला से रेप:आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लाखों की रंगदारी मांगी

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन शारीरिक शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और लाखों रुपये की रंगदारी वसूली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पहले आरोपी ज्ञान सिंह (पुत्र किशनपाल, निवासी ग्राम देहला नगला, दातागंज, जिला बदायूं) उसके गांव में टंकी निर्माण कार्य के सिलसिले में आया था। इस दौरान काम के बहाने उसका महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि एक दिन जब वह कपड़े बदल रही थी, तब आरोपी ने चुपके से उसकी तस्वीरें ले लीं। बाद में इन्हीं तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने महिला के मोबाइल से उसकी कुछ अन्य अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी अपने फोन में ट्रांसफर कर लिए। महिला के अनुसार, फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने का डर दिखाकर आरोपी उससे किश्तों में कुल 1 लाख 20 हजार रुपये ऐंठ चुका है। इसके बावजूद आरोपी की मांगें खत्म नहीं हुईं। वह लगातार फोन कर महिला से 1 लाख रुपये की अतिरिक्त रकम मांग रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, ससुराल से वापस लौट रहे थे
    Next Article
    गोरखपुर में जमकर हुई बरसात, डूब गई शहर की सड़कें:जाम में फंसे शहरवासी, कार-बाइक के इंजन में गया पानी, स्कूलों में रेनी डे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment