Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में चरस बेचने वाले की संपत्ति कुर्क:पुलिस ने 48 लाख से ज्यादा की अवैध संपत्ति जब्त की

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बरखेड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार से अर्जित की गई करीब 48 लाख रुपए से अधिक की अचल संपत्ति कुर्क की है। अपर पुलिस अधीक्षक बिक्रम दहिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देश पर अपराधियों के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बरखेड़ा पुलिस ने ग्राम पौंटा कलां निवासी जाविर पुत्र स्व. छोटेबख्श के खिलाफ यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त जाविर लंबे समय से चरस जैसी नशीली वस्तुओं की तस्करी में शामिल था। जांच में सामने आया कि उसने तस्करी से अर्जित अवैध धन से अपने गांव में एक आलीशान मकान बनवाया था। पुलिस ने वित्तीय और तकनीकी विश्लेषण के बाद SAFEMA (NDPS) नई दिल्ली को रिपोर्ट भेजी थी, जिसके आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने 16 अप्रैल 2024 को संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए। पुलिस की इस कार्रवाई में अभियुक्त की कुल 48,19,966 रुपए की अचल संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F) के तहत कुर्क किया गया है। अभियुक्त जाविर का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। उस पर वर्ष 2007 और 2023 में भी मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर मामले दर्ज किए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक बिक्रम दहिया ने चेतावनी दी कि जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों का विवरण जुटाया जा रहा है और आने वाले दिनों में ऐसी और भी कठोर कार्रवाइयां की जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा की तैयारी पूरी:8 केंद्रों पर 25 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा, सीसीटीवी से होगी लाइव निगरानी
    Next Article
    लखनऊ में 'WAVES-2026' संगोष्ठी का आयोजन:वायरलेस आर्किटेक्चर, VLSI और एम्बेडेड सिस्टम्स पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment