Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 'WAVES-2026' संगोष्ठी का आयोजन:वायरलेस आर्किटेक्चर, VLSI और एम्बेडेड सिस्टम्स पर चर्चा

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में तकनीक और नवाचार का संगम देखने को मिला। रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र ने 'WAVES-2026' विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की। इसमें वायरलेस आर्किटेक्चर, VLSI और एम्बेडेड सिस्टम्स जैसे आधुनिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्रो. सतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आज का डिजिटल दौर इन तकनीकों पर टिका है। स्मार्ट डिवाइसेज से लेकर औद्योगिक ऑटोमेशन तक, हर क्षेत्र में इनका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और भविष्य में इनकी भूमिका और मजबूत होगी।गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. वी. के. सिंह ने 5G और सेमीकंडक्टर तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे शोध और नवाचार के नए अवसर खुल रहे हैं, जो युवाओं के लिए फायदेमंद साबित होंगे। वायरलेस संचार और चिप डिजाइन में सुधार की जरूरत मुख्य वक्ता डॉ. अरुण कुमार सिंह ने तकनीकी शिक्षा और रिसर्च को जरूरी बताते हुए कहा कि ऐसी संगोष्ठियाँ छात्रों और इंजीनियरों को नई तकनीकों से जोड़ने का काम करती हैं।प्रो. सुबोध वैरिया ने वायरलेस संचार और चिप डिजाइन में लगातार सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि तकनीकी नवाचार ही देश को आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वी.पी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और युवाओं को दिशा देते हैं।कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से हुआ। संयोजक प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने रूपरेखा रखी ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में चरस बेचने वाले की संपत्ति कुर्क:पुलिस ने 48 लाख से ज्यादा की अवैध संपत्ति जब्त की
    Next Article
    टूटे बिजली के तार से गई छात्र की जान:अलीगढ़ के शादीपुर में तार हटाते समय करंट की चपेट में आया किशोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment