Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में फर्जी राजेश्वरी नर्सिंग होम सील:बिना पंजीकरण और डॉक्टर के चल रहा था अस्पताल, FIR के आदेश

    19 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बीसलपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित ‘राजेश्वरी नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर’ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। जांच में न तो अस्पताल का पंजीकरण मिला और न ही मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद पाया गया। बीसलपुर के ईदगाह चौराहे के पास स्थित इस नर्सिंग होम के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। बीसलपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आलमगीर के मुताबिक, फरवरी और मार्च में भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया था, लेकिन तब भी अस्पताल में कोई योग्य चिकित्सक नहीं मिला था। नोटिस के बावजूद नहीं दिखाए दस्तावेज स्वास्थ्य विभाग ने बार-बार अस्पताल प्रशासन से पंजीकरण और अल्ट्रासाउंड सेंटर के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन संचालक कोई कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया और अवैध संचालन जारी रखा गया। बुधवार को टीम दोबारा जांच के लिए पहुंची तो स्थिति जस की तस मिली। मौके पर न तो डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई वैध अभिलेख। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पूरे नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। सीएमओ के निर्देश पर कार्रवाई, FIR के आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार अवधेश कुमार और पुलिस टीम की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की गई। सीएमओ ने अस्पताल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले फर्जी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पप्पू यादव हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार:मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद, रेस्टोरेंट में मारी थी गोली
    Next Article
    श्री विश्वनाथ कॉलेज में 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम सम्पन्न:भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment