Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पप्पू यादव हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार:मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद, रेस्टोरेंट में मारी थी गोली

    17 hours ago

    1

    0

    देवरिया पुलिस ने पप्पू यादव हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर में हुए इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। यह घटना 12 अप्रैल 2026 की रात बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई थी, जहां पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता की शिकायत पर गौरीबाजार थाने में छह नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस और कई थानों की पुलिस टीमों को जांच और गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। पुलिस की पांच टीमों ने 15 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए नवनाथ गोड़ और उसकी पत्नी मालती को पाण्डेय विस्वा गांव के पास से गिरफ्तार किया। इसी दौरान, आनंद कुमार उर्फ कुमकुम और रामसकल यादव को चीनी मिल के खंडहर परिसर से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त आनंद कुमार के कब्जे से मृतक का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड की जांच हर पहलू से की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में किसान आईडी अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण:पात्र किसानों को लाभ सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश
    Next Article
    पीलीभीत में फर्जी राजेश्वरी नर्सिंग होम सील:बिना पंजीकरण और डॉक्टर के चल रहा था अस्पताल, FIR के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment