Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में घायल तेंदुआ दिखा:कजरी निरंजनपुर गांव में रेस्क्यू के लिए पिंजरा लगाया गया

    16 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के कजरी निरंजनपुर गांव में एक घायल तेंदुआ देखा गया है। सामाजिक वानिकी क्षेत्र से सटे इस गांव में तेंदुए के दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए का एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें वह लंगड़ाता हुआ दिख रहा है। गांव के एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए वीडियो में तेंदुआ सामान्य रूप से नहीं चल पा रहा है। वह लंगड़ाकर चल रहा है, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट लगने का अनुमान है। घायल वन्यजीवों के अधिक आक्रामक होने की आशंका के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल है। उन्हें चिंता है कि चोटिल तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में हमला कर सकता है। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया। पीलीभीत सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार दक ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा। डीएफओ भरत कुमार दक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा, "तेंदुआ घायल लग रहा है, इसलिए उसकी सुरक्षा और ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा भी लगा दिया गया है।" कजरी निरंजनपुर और आसपास के गांवों में मुनादी करा दी गई है, जिसमें लोगों को रात के समय अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम तेंदुए के पैरों के निशान और वीडियो के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वयं सहायता समूह महिलाओं के लिए संकुल भवन का उद्घाटन:रायबरेली में डीएम हर्षिता माथुर ने किया लोकार्पण
    Next Article
    उन्नाव में किसान ने कमरे में लगाई फांसी:दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ शक, तोड़कर देखा तो फंदे से लटके मिले; कारण स्पष्ट नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment