Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में किसान ने कमरे में लगाई फांसी:दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ शक, तोड़कर देखा तो फंदे से लटके मिले; कारण स्पष्ट नहीं

    14 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के पावा गांव में शनिवार को एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अजय पुत्र धर्मराज के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार अजय खेती-किसानी का काम करते थे और परिवार के साथ गांव में ही रहते थे। घटना के समय वह घर पर अकेले कमरे में थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो अजय फंदे से लटके मिले। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए और घर में चीख-पुकार मच गई। 12 साल पहले हुई थी शादी अजय चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी करीब 12 वर्ष पहले गायत्री से हुई थी। उनके दो छोटे बेटे हैं। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि अजय मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे तथा खेती के काम में लगे रहते थे। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी माखी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में घायल तेंदुआ दिखा:कजरी निरंजनपुर गांव में रेस्क्यू के लिए पिंजरा लगाया गया
    Next Article
    एटा जेल में आजीवन कारावास के कैदी की मौत:तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, परिजन का जेल प्रशासन पर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment