Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में होली पर शराब की दुकानों में ओवररेटिंग:आबकारी विभाग की मिलीभगत से ग्राहकों से खुलेआम वसूली का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में होली के अवसर पर शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग का मामला सामने आया है। सरकारी आदेश के अनुसार दिनभर दुकानें बंद रहने के बाद, शाम को बीसलपुर क्षेत्र के नगरा चौराहे पर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान खुलते ही ग्राहकों से अधिक दाम वसूले जाने लगे। यह घटना बीसलपुर तहसील के नगरा चौराहे पर स्थित कंपोजिट मॉडल शॉप की है। ग्राहकों का आरोप है कि उन्हें प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही थी। जानकारी के अनुसार, 140 रुपये एमआरपी वाली बियर कैन को 150 रुपये में बेचा जा रहा था। दुकान पर बियर खरीदने पहुंचे एक युवक ने जब इस पर आपत्ति जताई और सेल्समैन से 10 रुपये अतिरिक्त लेने का कारण पूछा, तो सेल्समैन ने जवाब दिया कि होली के कारण यही दाम रहेंगे। युवक और सेल्समैन के बीच हुई इस बहस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों और ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि यह अवैध वसूली आबकारी विभाग के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। उनका कहना है कि स्थानीय आबकारी निरीक्षक की मिलीभगत के कारण ही दुकानदार बेखौफ होकर ओवररेटिंग कर रहे हैं। त्योहारों के दौरान प्रशासन की इस चुप्पी पर कई सवाल उठ रहे हैं। सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत नहीं ली जा सकती। नियमों का उल्लंघन करने पर दुकान का लाइसेंस रद्द करने तक का प्रावधान है। इसके बावजूद, नगरा चौराहे की इस दुकान पर खुलेआम ग्राहकों का शोषण हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानिकपुर में एक साथ दिखे दो दर्जन से अधिक गिद्ध:रानीपुर टाइगर रिजर्व में हुई वापसी, वन विभाग टीम कर रही निगरानी
    Next Article
    गोरखपुर चिड़ियाघर में बदली वन्यजीवों की खुराक:गर्मी के हिसाब से नया डाइट चार्ट लागू, मांसाहारी जीवों की खुराक 20% तक हुई कम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment