Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर चिड़ियाघर में बदली वन्यजीवों की खुराक:गर्मी के हिसाब से नया डाइट चार्ट लागू, मांसाहारी जीवों की खुराक 20% तक हुई कम

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के मौसम में गर्माहट बढ़ने के साथ चिड़ियाघर में वन्यजीवों के भोजन और देखभाल की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चिड़ियाघर प्रशासन ने गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकतर मांसाहारी वन्यजीवों की खुराक करीब 20% तक कम कर दी है, जबकि अजगर और कुछ अन्य सरीसृपों के भोजन में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही कई वन्यजीवों के आहार में तरबूज, खीरा और ककड़ी जैसे फलों की मात्रा बढ़ाई गई है, ताकि गर्मी में उनके शरीर में पानी की कमी न हो। वन्यजीवों के लिए नया डाइट चार्ट लागू गोरखपुर चिड़ियाघर में करीब 300 से अधिक वन्यजीव हैं। मौसम के अनुसार उनकी सेहत और गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए नया डाइट चार्ट तैयार किया गया है। गर्मी के मौसम में अधिकतर मांसाहारी वन्यजीवों की भूख कम हो जाती है, इसलिए उनके भोजन की मात्रा घटाई गई है। बाघ को अब करीब 12 किलो मांस दिया जा रहा है, जबकि ठंड के दौरान यह मात्रा 14 किलो तक रहती थी। तेंदुआ और लकड़बग्घा को चार किलो मांस दिया जा रहा है। सियार और भेड़िया को एक किलो तथा लोमड़ी को करीब आधा किलो मांस दिया जा रहा है। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार ठंड के दौरान ऊर्जा की जरूरत अधिक होती है, इसलिए उस समय इनकी खुराक बढ़ाई जाती है, जबकि गर्मी में इसे कम कर दिया जाता है। शाकाहारी जीवों के चारे में भी किया गया बदलाव शाकाहारी वन्यजीवों के भोजन में भी मौसम के अनुसार बदलाव किया गया है। गेंडे को मिलने वाले चारे में बर्सीन की मात्रा बढ़ाई गई है। इसके अलावा उसे सप्ताह में चार दिन गन्ना और शकरकंद दिया जाएगा। हिरन, बंदर और अन्य शाकाहारी जीवों को भोजन के साथ दिया जाने वाला गुड़ अब सप्ताह में तीन दिन ही दिया जाएगा। वहीं, भालू के भोजन में भी बदलाव किया गया है। पहले उसे फलों और सब्जियों के साथ अधिक मात्रा में शहद दिया जाता था, लेकिन अब इसे घटाकर करीब 50 ग्राम कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में होली पर शराब की दुकानों में ओवररेटिंग:आबकारी विभाग की मिलीभगत से ग्राहकों से खुलेआम वसूली का आरोप
    Next Article
    होली के बाद बढ़ी लौटने वालों की भीड़:गोरखपुर से चल रहीं 200 एक्स्ट्रा बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment