Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में जमीनी विवाद, युवक की घर में घुसकर हत्या:धारदार हथियारों से किया हमला, बचाने आए परिवार के 5 लोग घायल

    4 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में रविवार शाम चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, मासूम बेटी समेत परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। किशनपुर निवासी हरिओम का अपने चचेरे भाइयों गंगाराम, सुनील, बबलू और पवन के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार शाम यह विवाद हिंसक हो गया। चचेरे भाई और उनके साथी धारदार हथियार लेकर हरिओम के घर में घुस गए। उन्होंने हरिओम को घर से बाहर सड़क पर घसीटा और ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम को बचाने के लिए उनकी पत्नी सोनी, मासूम बेटी प्रियांशी, बहन लता और परिवार के अन्य सदस्य आगे आए। हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के इकट्ठा होने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक हरिओम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले पर सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है। घटना में एक युवक की मृत्यु हुई है और पांच अन्य लोग घायल हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:गंदगी में बन रही 200 किलो मिठाई नष्ट कराई, पनीर और रंगीन छेने का नमूना जांच को भेजा
    Next Article
    'आप हमारी कुंडली नहीं जानते':अयोध्या के गोरखनाथ बाबा SDM से बोले- सरकारी विधायक भी नहीं बचा पाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment