Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में नहर में डूबने से दो दोस्तों की मौत:गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए थे, गहराई में जाने से हादसा

    4 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नगर निवासी विनीत और आशू के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर को विनीत और आशू गर्मी से बचने के लिए क्षेत्र से गुजर रही नहर में नहाने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में वे किनारे पर थे, लेकिन पानी का तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न मिल पाने के कारण वे गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों युवक पानी की तेज धार में फंसकर डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन जलस्तर और बहाव अधिक होने के कारण वे युवकों तक नहीं पहुंच सके। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर दोनों युवकों के शव बरामद किए। युवकों की मौत की खबर उनके घर पहुंचने पर परिजनों में दुख का माहौल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवक नहाते समय गहराई में चले गए थे। उन्होंने क्षेत्रवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे गर्मी के मौसम में जलाशयों, नदियों और तेज बहाव वाली नहरों में उतरने का जोखिम न उठाएं। प्रशासन ने अभिभावकों से भी बच्चों पर नजर रखने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में युवक की करंट लगने से मौत:घर में पंखा लगाते समय हादसा, बेहोश होकर नीचे गिरा
    Next Article
    लड़की को शादी का प्रस्ताव देने पर चले लाठी-डंडे, VIDEO:परिजनों को जमकर पीटा, छेड़छाड़ और मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment