Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में नई सड़क हाथों से उखड़ी, VIDEO:जोगराजपुर-हमीरपुर मार्ग पर घटिया निर्माण, लोगों ने की जांच की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में जोगराजपुर से हमीरपुर जाने वाले नवनिर्मित मार्ग पर घटिया निर्माण का मामला सामने आया है। सड़क पर बिछाई गई डामर की परत हाथों से ही उखड़ने लगी है। इस खुलेआम धांधली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग लंबे समय से जर्जर था और इसके निर्माण के लिए वे कई वर्षों से मांग कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद काम शुरू तो हुआ, लेकिन गुणवत्ता को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत कर लाखों रुपये के सरकारी बजट में धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान न तो मजबूती के लिए सही तरीके से बेस तैयार किया गया और न ही मानक के अनुरूप गिट्टी व डामर का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह सिर्फ कागजों में खानापूर्ति की जा रही है। जोगराजपुर-हमीरपुर मार्ग इस क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क है। यह मार्ग किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने और हजारों छात्रों को स्कूल-कॉलेज जाने के लिए उपयोग होता है। पहले बरसात में यह मार्ग दलदल बन जाता था, जिससे वाहन फंसते थे और दुर्घटनाएं होती थीं। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि नई सड़क बनने से उन्हें इन समस्याओं से राहत मिलेगी। हालांकि, घटिया निर्माण को देखते हुए उन्हें आशंका है कि यह सड़क कुछ ही महीनों में फिर से गड्ढों में तब्दील हो जाएगी, जो जनता के साथ एक छलावा मात्र है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRD मेडिकल कालेज में विवाद खत्म:डॉक्टरों ने माफी मांगी; नर्सिंग स्टाफ भी काम पर लौटा
    Next Article
    परिवार पर हमला, नाली में सिर डुबोकर मारने की कोशिश:हरदोई में वीडियो वायरल, छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment