Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में पेस्टीसाइड फर्म पर SIB का छापा:36 लाख की टैक्स चोरी, 83 करोड़ के कारोबार में गड़बड़ी

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में जीएसटी टैक्स चोरी रोकने के लिए विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को मंडी समिति स्थित एक पेस्टीसाइड फर्म 'किसान ट्रेडर्स' पर छापा मारा गया। शुरुआती जांच में लाखों रुपये की टैक्स गड़बड़ी सामने आई है। यह कार्रवाई बरेली मंडल में पेस्टीसाइड कारोबार में जीएसटी राजस्व में 30 फीसदी की गिरावट के बाद शासन के कड़े रुख का नतीजा है। फर्म के पेपर और स्टॉक का मिलान जीएसटी डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने 'किसान ट्रेडर्स' के दो गोदामों और मुख्य दुकान पर एक साथ छापा मारा। बुधवार को यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिसमें टीम ने फर्म के अभिलेखों और स्टॉक का गहनता से मिलान किया। इस अचानक हुई छापेमारी से मंडी परिसर के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। फर्म की दुकान स्वामी मीनू वर्मा की इस फर्म ने पिछले पांच वर्षों में लगभग 83 करोड़ रुपए का माल बेचा था। इस बिक्री के आधार पर करीब नौ करोड़ रुपए का टैक्स बनता था। विभागीय जांच में पता चला कि फर्म ने अधिकांश टैक्स का भुगतान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के माध्यम से किया था। जबकि सरकारी खजाने में नकद टैक्स की अदायगी बहुत कम रही। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि शुरुआती जांच और स्टॉक मिलान के दौरान ही लगभग 36 लाख रुपये की कर चोरी का खुलासा हुआ है। जांच टीम को मौके से कई ई-वे बिल भी गायब मिले। हालांकि, फर्म के अधिवक्ता ने इन बिलों को जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। विभाग ने फिलहाल पिछले पांच साल के सभी बिल, वाउचर और स्टॉक रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए हैं। डिप्टी कमिश्नर जीएसटी अनिरुद्ध सिंह ने बताया को "मंडल में पेस्टीसाइड्स के कारोबार में जीएसटी टैक्स में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसी को लेकर संदिग्ध फर्मों को चिन्हित कर छापेमारी की जा रही है। जहाँ भी टैक्स का हेरफेर मिल रहा है, वहां सख्त कार्रवाई की जा रही है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटर के 3 छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा:पेपर देकर लौट रहे थे, एक को जबरन गाड़ी में बैठाया, 3 किलोमीटर दूर फेंका
    Next Article
    शादी में जाते समय तीन भाइयों की मौत:फतेहपुर में दो बाइकें आमने-सामने टकराई, 2 लोग घायल; एक जिला रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment