Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में पति पर तेजाब से हमला, पत्नी गिरफ्तार:पीड़ित की हालत गंभीर, बोला- प्रेमी-पत्नी के साथ माता-पिता का भी हाथ

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरुल्लाह शाह में एक महिला द्वारा अपने पति पर तेजाब से हमला करने का मामला सामने आया था। घटना 26 अप्रैल की है, जिसमें हेमंत (35) गंभीर रूप से झुलस गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, हेमंत की शादी 2020 में लखीमपुर निवासी शिल्पी से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। हेमंत ने पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ गए। विवाद बढ़ने पर मामला कोर्ट पहुंचा और फरवरी 2026 में तलाक की प्रक्रिया शुरू हुई। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 26 अप्रैल को शिल्पी जबरन घर में घुस गई और हेमंत पर तेजाब फेंक दिया। हमले में वह बुरी तरह झुलस गए। डॉक्टरों के अनुसार, एसिड के असर से हेमंत की आंखें भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं और उनकी रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है। प्रतिबंधित एसिड की उपलब्धता की जांच पीड़ित हेमंत ने आरोप लगाया है कि इस हमले में उनकी पत्नी अकेली नहीं थी, बल्कि उसके कथित प्रेमी के साथ-साथ पिता मोहनलाल रस्तोगी और मां समान रस्तोगी भी शामिल हैं। उन्होंने पुलिस से यह भी मांग की है कि प्रतिबंधित एसिड की उपलब्धता की जांच की जाए। घटना के बाद पुलिस ने हेमंत की शिकायत पर आरोपी पत्नी शिल्पी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हेमंत का आरोप है कि उन्होंने पहले भी पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी छोटी बच्ची के भविष्य को लेकर चिंता जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा पुलिस ने 4 अंतरजनपदीय अपराधी पकड़े:बस-ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अवैध हथियार बरामद
    Next Article
    महोबा में लेखपाल संघ का पंचम द्विवार्षिक अधिवेशन शुरू:डीएम गजल भारद्वाज ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment