Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में पत्नी ने पति पर तेजाब फेंका:बोला- मुझे लगा गर्म चाय फेंकी है, 5 साल से चल रहा झगड़ा

    5 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में रविवार को पत्नी ने पति पर तेजाब फेंक दिया। इससे पति बुरी तरह से झुलस गया। पत्नी पर भी तेजाब के छींटे पड़ गईं, जिससे वह भी घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला दूसरी मंजिल के गेट पर खड़ी है। बगल के कमरे से पति जैसे ही गेट के पास आता है, वह गिलास में भरा तेजाब उस पर उड़ेल देती है। पति ने बताया- मुझे पहले लगा कि उसने गर्म चाय फेंकी है। मैंने अपना मुंह किचन में जाकर धुला। इसके बाद भी जलन बढ़ती चली गई। तब मैं बाथरूम गया और शॉवर लिया। इसके बाद तेजाब मेरे मुंह में गया। मुझे खट्टा-खट्टा लगा, तो समझ आया कि तेजाब फेंक दिया है। दरअसल, पति-पत्नी के बीच 5 साल से झगड़ा चल रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। वहीं, पति ने पत्नी पर अफेयर का आरोप लगाया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से खैरुल्लाह शाह मोहल्ले में हेमंत (35) अपनी बेटी आर्या (4) के साथ रहते हैं। वह पेशे से सुनार हैं। हेमंत की शादी 6 साल पहले 2020 में लखीमपुर की रहने वाली शिल्पी (32) से हुई थी। हेमंत का आरोप है कि शादी के एक साल बाद पता चला कि शिल्पी का किसी युवक से अफेयर चल रहा है। हेमंत ने ससुराल वालों से इसकी शिकायत भी की। इसके बाद शिल्पी से उसका झगड़ा हो गया। साल 2021 में शिल्पी ने हेमंत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद वह अपना सामान समेटकर अपने मायके चली गई। हेमंत ने बताया- मेरे घर में नहीं रहने पर शिल्पी का प्रेमी विमल घर आ जाता था। मैंने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा भी है। मेरे पास इसका सबूत भी है। शिल्पी ने बार-बार घर में घुसने की कोशिश की हेमंत ने बताया- पत्नी से परेशान होकर मैंने तलाक की अर्जी दी। फरवरी- 2026 में जब शिल्पी को तलाक का नोटिस मिला, तो हम दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ गया। तलाक का मुकदमा करने के बाद भी शिल्पी ने बार-बार मेरे घर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने भी इस दौरान मुझे कई बार थाने में कई घंटों बैठाए रखा। साथ ही शांति भंग में चालान भी कर दिया। पत्नी ने दूसरी मंजिल पर जाकर तेजाब फेंका रविवार शाम करीब 4 बजे शिल्पी अपने मायके लखीमपुर से पीलीभीत पहुंची। वह हेमंत के घर के बाहर हंगामा करने लगी। हेमंत ने 112 पर फोन किया। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन महिला पुलिसकर्मी के साथ न होने पर पुलिस लौट गई। इसके बाद शिल्पी जबरन हेमंत के घर में घुस गई। हेमंत घर की दूसरी मंजिल पर थे। दूसरी मंजिल पर जालीदार गेट लगा है। उस गेट से सटा हुआ हेमंत का कमरा है। कमरे से हेमंत जैसे ही बाहर निकले, शिल्पी ने जाली के बाहर से ही गिलास से तेजाब उनके ऊपर फेंक दिया। तेजाब की कुछ छींटे शिल्पी पर भी पड़े, जिसके चलते वह भी झुलस गई। हेमंत और शिल्पी दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हेमंत की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें... बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत, दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिंपल यादव ने राघव चड्‌ढा को गद्दार कहा:मैनपुरी में बोलीं- AAP की वजह से सांसद बने थे, दूसरी पार्टी में जाना गद्दारी
    Next Article
    मझवां सीट पर जनता की पहली प्राथमिकता बनी भाजपा:समाजवादी पार्टी में ज्योति त्रिपाठी पहली पसंद बनी, जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment