Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में सुबह से बारिश, 5 डिग्री गिरा पारा:24 घंटे में 30mm बारिश दर्ज; निचले इलाकों में जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

    20 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में शनिवार सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के पंतनगर विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में लगभग 25 से 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, और शनिवार सुबह से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर करीब 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश धान और गन्ने की फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे धान की रोपाई में तेजी आएगी और गन्ने की फसल को नया जीवन मिलेगा, जिससे किसानों को सिंचाई के खर्च से राहत मिलेगी। हालांकि, निचले इलाकों में जलभराव से सब्जी की फसलों, जैसे मिर्च, टमाटर और बेल वाली सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। अधिक समय तक पानी जमा रहने से इनकी जड़ें सड़ सकती हैं। शहर के स्टेशन रोड सहित कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आवागमन में मुश्किलें आ रही हैं। एक तरफ जहाँ मौसम सुहाना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सुबह से जारी तेज बारिश के कारण शहर का मुख्य स्टेशन रोड पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इसके अलावा कई निचले रिहायशी इलाकों और गलियों में घुटनों तक पानी भर गया है। नालियों की सफाई न होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक जिले में रुक-रुक कर भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ी:सर्पदंश की आशंका, गंभीर हालत में फिरोजाबाद से आगरा रेफर
    Next Article
    चरुईडीह गांव में 15 दिन से बिजली गुल:ग्रामीणों में आक्रोश, मऊ में बिजली विभाग के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment