Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत:डीएम ने फूल-माला पहनाकर बच्चों का किया स्वागत

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के 'स्कूल चलो अभियान' के तहत बुधवार को पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालय टहा पोटा का दौरा किया। नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और जनपद में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। विद्यालय पहुंचने पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नए सत्र के पहले दिन आए छात्र-छात्राओं का फूल-मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को नए सत्र की पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता का मार्ग है और छात्रों को नए सत्र में पूरी लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी शिक्षा पर ध्यान दें। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को उनकी भूमिका के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल स्कूल परिसर तक सीमित न रहें, बल्कि अपने क्षेत्र के गांवों और मजरों में जाकर अभिभावकों से सीधा संपर्क स्थापित करें ताकि बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नए श्रम कानून के विरोध में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन:मुरादाबाद में डीएम कार्यालय पर दिया धरना, काला दिवस मनाया
    Next Article
    फर्जी अस्पतालों पर मंत्री कपिलदेव ने अफसरों को हड़काया:नवजात की मौत के बाद 7 दिन में मांगी रिपोर्ट, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment