Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नए श्रम कानून के विरोध में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन:मुरादाबाद में डीएम कार्यालय पर दिया धरना, काला दिवस मनाया

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों ने बुधवार को नई श्रम संहिताओं के विरोध में 'काला दिवस' मनाया। श्रमिक संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के 1 अप्रैल से इन्हें लागू करने के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की। धरने के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने लगातार विरोध के बावजूद इन श्रम संहिताओं को लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इन्हें 'श्रम विरोधी' और 'नियोक्ता समर्थक' बताया। यूनियन नेताओं ने कहा कि श्रम सुधार और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के नाम पर लाई गई ये चारों संहिताएं श्रमिकों के वर्षों के संघर्ष से मिले अधिकारों को कमजोर करती हैं। इनमें 8 घंटे कार्य दिवस, कार्यस्थल पर सुरक्षा, यूनियन बनाने का अधिकार, सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल का अधिकार शामिल हैं। नेताओं ने यह भी बताया कि सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा, ठेका कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी और पेंशन जैसे मुद्दों पर भी नई संहिताएं श्रमिक हितों के प्रतिकूल हैं। धरना स्थल से यूनियनों ने मांग की कि नई श्रम संहिताओं के लागू होने पर तत्काल रोक लगाई जाए और उन्हें वापस लिया जाए। उन्होंने भारतीय श्रम सम्मेलन जल्द बुलाकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों से वार्ता करने की भी अपील की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तय दुकानों से मंहगी किताबें खरीदने को मजबूर अभिभावक:बाेले स्कूल में लगी किताबें नहीं मिलती कहीं और, डीएम ने स्कूल्स को दिए थे पेरेंट्स पर दबाव न बनाने के आदेश
    Next Article
    पीलीभीत में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत:डीएम ने फूल-माला पहनाकर बच्चों का किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment