Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में सपा नेता मखदूम खां पर गंभीर आरोप:हिंदू महासभा ने 'बंधक मजदूरी' का दावा किया, बड़े आंदोलन की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर दावा किया है कि सपा नेता ने हिंदू मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराई और उनके साथ मारपीट की। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महासभा के पत्र के अनुसार मखदूम खां अमरिया क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा संचालित करते हैं। आरोप है कि भट्ठे पर काम करने वाले हिंदू मजदूरों को वहां बंधक बनाकर रखा गया था और उन्हें जबरन काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। मजदूरों से मारपीट और दबाव का आरोप संगठन का कहना है कि मजदूरों से न केवल जबरन श्रम कराया गया, बल्कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। महासभा ने प्रशासन की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि केवल धारा 151 के तहत की गई कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और इससे मजदूरों में बना भय खत्म नहीं हुआ है। प्रशासन पर नरमी बरतने का आरोप पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि अमरिया क्षेत्र में एक विशेष समुदाय द्वारा संचालित ईंट भट्ठों में इस प्रकार की गतिविधियां सामने आ रही हैं। संगठन का दावा है कि सपा नेता के राजनीतिक प्रभाव के कारण प्रशासन मामले में नरम रुख अपना रहा है। ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई की मांग महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हवाला देते हुए आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो जनता में भारी रोष उत्पन्न होगा। संगठन ने कहा कि वह जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी सरकार हिटलर जैसे काम करती है:गोरखपुर में बोले- कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जो लाठीचार्ज किया है उसके खिलाफ कार्रवाई हो
    Next Article
    गाजियाबाद के मंत्री नरेंद्र कश्यप को सदन में लगाई फटकार:स्पीकर सतीश महाना के मना करने के बाद भी लगातार बोले जा रहे थे मंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment