Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी सरकार हिटलर जैसे काम करती है:गोरखपुर में बोले- कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जो लाठीचार्ज किया है उसके खिलाफ कार्रवाई हो

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में हुए 17 फरवरी को लाठीचार्ज के विरोध में टाउनहॉल चौराहे पर मौन सत्याग्रह किया। दैनिक भास्कर से बात करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि- योगी सरकार किसानों और गरीबों की आवाज दबाकर हिटलर बन रही है। यह कार्यक्रम शहर के टाउनहॉल में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां शांतिपूर्वक बैठकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। 17 फरवरी की घटना पर जताया विरोध कांग्रेस नेताओं के अनुसार, 17 फरवरी को पार्टी कार्यकर्ता मनरेगा, किसानों और श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव करने जा रहे थे। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी घायल हो गए। पार्टी का आरोप है कि पुलिस की यह कार्रवाई सरकार के निर्देश पर की गई। इस घटना के बाद से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और प्रदेशभर में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गांधी प्रतिमा के सामने किया सत्याग्रह गुरुवार को सुबह लगभग 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता टाउनहॉल पहुंचे और गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर मौन प्रदर्शन शुरू किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने हाथ में तख्तियां लेकर और शांतिपूर्वक बैठकर विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक और राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है। यदि कोई संगठन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखता है तो उस पर बल प्रयोग करना गलत है। उनका कहना है कि सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए, न कि उसे दबाने का प्रयास करना चाहिए। सरकार पर लगाए गंभीर आरोप दैनिक भास्कर से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर ही लाठीचार्ज होगा, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगी। आंदोलन तेज करने की चेतावनी सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मनरेगा, किसानों और श्रमिकों की समस्याओं पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव और शहर-शहर जाकर जनता को इस मुद्दे पर जागरूक करेगी। हालांकि प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, लेकिन कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन लोकतांत्रिक दायरे में रहेगा और वे अहिंसक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में फिर CT स्कैन मशीन खराब:हेड इंजरी और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के इलाज में देरी, हरदिन 400 मरीज आते हैं
    Next Article
    पीलीभीत में सपा नेता मखदूम खां पर गंभीर आरोप:हिंदू महासभा ने 'बंधक मजदूरी' का दावा किया, बड़े आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment