Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत:राजीव नगर चौराहे पर हुई घटना, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह घटना राजीव नगर चौराहे पर कुछ दिन पहले हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुजफ्फरनगर निवासी देवेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल की रात वे अपने पिता रामगोपाल और माता रामश्री के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे राजीव नगर चौराहे पर उनकी कार को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार जीप (कम्पास) ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार दिनों तक चले उपचार के बाद 3 मई की सुबह रामगोपाल ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र देवेंद्र ने रविवार दोपहर पूरनपुर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। उन्होंने आरोपी जीप चालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि जीप चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ और उनके पिता की जान गई। थाना अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिल गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी वाहन की पहचान कर चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में साउंड कर्मी की संदिग्ध मौत:बेटे ने धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट:मऊ में दबंगों ने भी किया तोड़फोड़, पुलिस ने हालात पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment