Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में शादी का झांसा देकर युवती का यौनशोषण:गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे नशीली दवाएं खिलाकर गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि गांव के ही जगदीश पुत्र कोमिल प्रसाद ने उसे शादी का झांसा दिया था। आरोपी ने उससे शादी का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब भी युवती शादी की बात करती, आरोपी बहाने बनाकर टाल देता था। पीड़िता के गर्भवती होने पर उसने जगदीश को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि जगदीश ने शादी करने के बजाय धोखे से उसे गर्भपात की दवाइयां खिला दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकियों और धोखे से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी जगदीश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पूरी तरह गंभीर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के राजू ने UPPCS में 11वीं रैंक हासिल की:दिल्ली विश्वविद्यालय से की है पढ़ाई, पिता एजेंसी में करते हैं काम
    Next Article
    शाहजहांपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या:दुपट्टे से फांसी लगाई, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment