Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, साला गंभीर रूप से घायल; ड्राइवर फरार

    10 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में बरेली हाईवे पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। यह हादसा देवहा नदी के पुल के पास हुआ। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत शाम करीब 6:00 बजे हुई। मृतक की पहचान थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मेथी निवासी 36 वर्षीय हर प्रसाद पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है। हादसे के समय हर प्रसाद अपने साले प्रेमपाल (निवासी ग्राम आमदार, थाना बरखेड़ा) के साथ उसके घर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक देवहा पुल के पास पहुंची, गन्ने से लदे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हर प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने घायल प्रेमपाल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उसका उपचार जारी है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। इसी बीच, लालपुर में गजरौला थाने के समीप एक अन्य सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में गजरौला निवासी बाइक सवार अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला और दिव्यांग कोच में सफर पड़ा भारी:कानपुर सेंट्रल पर 29 यात्रियों पर कार्रवाई, RPF ने अभियान चलाया
    Next Article
    दरोगा भर्ती परीक्षा में 10,080 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:बागपत जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के लिए की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment