Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में युवक ने सुसाइड किया:पत्नी के मायके जाने के बाद फंदे से लटका मिला शव

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में 42 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार शाम घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान खरगापुर निवासी मुकेश कुमार (42) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ मायके बिहार गई थीं। उस समय मुकेश घर पर अकेले थे। शुक्रवार शाम लगभग सात बजे मुकेश ने घर के बरामदे में रस्सी का फंदा बनाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा रात करीब आठ बजे हुआ, जब गांव की एक रिश्तेदार महिला उन्हें खाना देने उनके घर पहुंची। महिला ने बरामदे में मुकेश का शव फंदे से लटका देखा। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही बरखेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा, घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बिहार गई पत्नी और अन्य परिजनों का बुरा हाल है। थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में चारा काट रहे किसान को सांप ने डसा:भाई डिब्बे में बंद कर जिंदा सांप लेकर पहुंचा अस्पताल
    Next Article
    IND vs NZ: मिचेल सैंटनर ने दिया कॉपी-पेस्ट बयान, अब भारतीय कप्तान के जवाब ने कर दी बोलती बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment